ऑर्डर पहुंचाने की होड़ में भी नहीं भूला अपना अधूरा सपना, Blinkit डिलीवरी बॉय के इस 10 सेकंड के Video ने हर किसी को रुला दिया
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय अपने काम पे जाने से पहले अपना सपना नहीं भूलता है और बल्ले को चूमता है। इस 10 सेकेंड के वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में Blinkit का एक डिलीवरी पार्टनर ड्यूटी के दौरान कुछ ऐसे पल जीता दिखाई देता है जिसने लाखों लोगों को उनके अधूरे सपनों की याद दिला दी। क्रिकेट बैट के साथ उसका छोटा सा भावुक पल अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक Blinkit डिलीवरी पार्टनर डिलीवरी पूरी करने के बाद सड़क किनारे रखे क्रिकेट बैट को देखता है। कुछ सेकंड के लिए वह अपने काम और भागदौड़ से अलग होकर उस बैट को उठाता है और क्रिकेट खेलने की तरह कुछ शॉट्स लगाता है। इसके बाद वह बैट को हल्के से चूमता है और फिर अपने अगले ऑर्डर के लिए निकल जाता है।
बिना किसी संवाद के वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में न कोई डायलॉग है, न बैकग्राउंड म्यूजिक और न ही कोई ड्रामा। इसके बावजूद यह वीडियो लोगों के दिलों को गहराई से छू रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ क्रिकेट का वीडियो नहीं बल्कि उन अधूरे सपनों की कहानी है जिन्हें लोग जिम्मेदारियों के बीच कहीं पीछे छोड़ देते हैं।
अधूरे सपनों से जुड़ाव महसूस कर रहे लोग
वीडियो देखने के बाद कई लोग खुद को इससे जोड़कर देख रहे हैं। किसी ने लिखा कि जिंदगी की जिम्मेदारियों के बीच कई लोग अपने असली शौक और सपनों को दबा देते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि यह पल उन लाखों भारतीयों की कहानी बयां करता है जो कभी खिलाड़ी, कलाकार या सिंगर बनने का सपना देखते थे, लेकिन हालात ने उन्हें दूसरी राह पर चलने के लिए मजबूर कर दिया।
कुछ सेकंड के लिए फिर जिंदा हुआ क्रिकेट का जुनून
वीडियो में दिख रहा डिलीवरी पार्टनर कुछ पलों के लिए सिर्फ एक डिलीवरी बॉय नहीं बल्कि अपने सपने को महसूस करता एक क्रिकेट प्रेमी नजर आता है। लोगों का कहना है कि उसके बल्ले को चूमने का अंदाज यह दिखाता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, इंसान के अंदर छिपा जुनून कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता।