
Shimla Mushroom Fry Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ढाबा स्टाइल मशरूम शिमला मिर्च फ्राई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, नोट करें रेसिपी
Shimla Mushroom Fry Recipe: अगर आप रात के खाने में कुछ झटपट और बेहद स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ढाबा स्टाइल मशरूम शिमला मिर्च फ्राई एकदम सही विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए कटे हुए मशरूम, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, तेल और स्वादानुसार नमक।
Image: AI
पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद कटे हुए मशरूम और शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए हल्का सा भून लें। जब ये हल्के सॉफ्ट हो जाएं, तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
Image: AIAdvertisement
कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें और जीरा चटकाएं। इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर टमाटर और हरी मिर्च डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं।
Image: AI
मसाले और मशरूम मिलाएं जब टमाटर पक जाएं, तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
Image: Meta AIAdvertisement
मसालों से तेल अलग होने पर इसमें भुने हुए मशरूम और शिमला मिर्च डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाला सब्जियों पर अच्छे से लिपट जाए।
Image: Freepik
सब्जी को धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी हाथों से क्रश करके डालें। आपकी गरमागरम ढाबा स्टाइल मशरूम शिमला मिर्च फ्राई तैयार है। इसे रोटी, पराठे या नान के साथ परोसें।
Image: Freepik