अपडेटेड 8 January 2026 at 13:27 IST
Bengaluru Viral Woman: बड़ी-बड़ी काजल वाली आंखें और शॉक्ड लुक... बेंगलुरु में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर क्यों लगाई जा रही इस महिला की तस्वीर? इंटरनेट पर जवाब ढूंढ रहे लोग
Bengaluru Viral Woman Construction Sites: बेंगलुरु की कंस्ट्रक्शन साइट्स पर बड़ी-बड़ी आंखों वाली महिला की तस्वीर लगी है। स्थानीय लोग इसे नजरबट्टू की तरह इमारतों पर लगा रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Bengaluru Woman Viral Photo On Social Media: बेंगलुरु और कर्नाटक के कई हिस्सों में एक खास तरह की तस्वीर इन दिनों सबकी नजरों में आ रही है। अधूरी इमारतों, निर्माणाधीन साइटों, बाजारों और दुकानों के बाहर बड़ी-बड़ी आंखों वाली एक महिला की तस्वीर बार-बार टंगी दिखाई दे रही है। यह तस्वीर इतनी अलग और रोचक है कि सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गई है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है और यह तस्वीर क्यों लगाई जा रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस तस्वीर का पूरा सच…
तस्वीर में क्या है?
यह तस्वीर एक साड़ी पहने महिला की है, जिसमें उसकी आंखें बड़ी और पूरी तरह खुली दिखाई देती हैं। यह क्वालिटी वाला चेहरा कई निर्माण साइटों और सार्वजनिक जगहों पर टंगा हुआ मिलता है। लोगों ने इसे कई बार देखा है और जब इसकी पहचान करने की कोशिश की गई, तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
सोशल मीडिया पर चर्चा कैसे शुरू हुई?
एक बेंगलुरु निवासी ने यात्रा के दौरान कई जगह इस तस्वीर को देखा और हैरान होकर इसका फोटो क्लिक किया। उसने Google Lens से यह पहचानने की कोशिश की, लेकिन कैमरा भी यह नहीं बता पाया कि तस्वीर की असली पहचान क्या है। जब उसने इसे X पर शेयर किया, तभी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोग इसे देखने लगे हुए हैं।
तस्वीर लगाने के पीछे क्या वजह है?
सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ रिपोर्टों के अनुसार यह तस्वीर “नजरबट्टू” के रूप में इस्तेमाल हो रही है। नजरबट्टू का मतलब होता है कई जगहों पर लोग बुरी नजर को दूर रखने के लिए खास तरह के चिन्ह या चेहरे लगाए जाते हैं। पुराने समय में डेमन फेस या चेहरे को घरों और दुकानों पर लगाया जाता था। अब इसी की जगह इस तस्वीर का उपयोग हो रहा है। कुछ लोगों का कहना ये भी है कि यह तस्वीर एक मजाक के रूप में भी फैल चुकी है और लोग मजाक में इसे “बुरी नजर से बचाने वाले प्रतीक” के तौर पर लगाते हैं।
Advertisement
तस्वीर वाली महिला कौन है?
अब तक इस महिला की असली पहचान का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि यह निहारिका राव नाम की एक यूट्यूबर की तस्वीर है, जो किसी पहले वायरल वीडियो से ली गयी है।
क्या सोच रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग विचार देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों के अनुसार यह बुरी नजर से सुरक्षा का तरीका है। तो किसी के लिए यह महज एक मजाक है।
Advertisement
बेंगलुरु की कंस्ट्रक्शन साइट्स पर यह बड़ी-बड़ी आंखों वाली महिला की तस्वीर किसी सरकारी कारण से नहीं लगाई जा रही है। लोग इसे बुरी नजर से बचने के लिए लगाने लगे हैं, और सोशल मीडिया ने इसे और भी ज्यादा फैलाया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2026 at 13:27 IST