Video: 15 सेकंड का खौफनाक वीडियो! चलती ट्रेन में चढ़ रहा था युवक, प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच घिसटता चला गया; रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV वायरल
सोशल मीडिया पर एक 15 सेंकड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। जानें फिर क्या हुआ? रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। देखें वीडियो।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Train viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिनों से ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, फिलहाल सामने आया कि ये वीडियो भोपाल रेलवे स्टेशन का है। साथ ही ये घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। पूरी घटना का CCTV सामने आया है। वायरल वीडियो करीब 15 सेकंड का ही है, लेकिन वीडियो में जो हुआ उसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
घटना का CCTV फुटेज वायरल
भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म से निकलते ही ये युवक चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और कुछ सेकंड तक गोल गोल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में घसिटता चला गया। सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ट्रेन की गति के साथ खींचता हुआ प्लेटफॉर्म पर गिरता है। वीडियो को कुछ ही देर में लाखों बार देखा जा चुका। लोग दिल दहला देने वाले दृश्य को शेयर कर रहे हैं और रेलवे सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। युवक किसी वजह से लेट हो गया था और जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश में था। भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को चेतावनी देती रही है कि चलती ट्रेन में कभी भी चढ़ने की कोशिश न करें।
रेलवे की सलाह
भारतीय रेलवे का कहना है कि ऐसी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रेन रुकने का इंतजार करें, प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ें। रेलवे ने सभी स्टेशनों पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है।
Advertisement
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-सी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है। हर साल हजारों यात्री इसी तरह की जल्दबाजी के शिकार होते हैं। रेलवे सभी से अपील करता है कि समय पर स्टेशन पहुंचें, ट्रेन का सही समय चेक करें और चलती गाड़ी से दूर रहें। भोपाल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल युवक का नाम और आगे की जानकारी नहीं दी गई है। हमीदिया अस्पताल से मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इलाज जारी है।