अपडेटेड 26 June 2025 at 16:16 IST
मंगलसूत्र पहनाने से पहले दूल्हे ने इशारों में पूछा ऐसा सवाल, इमोशनल हो गई दुल्हन; VIDEO देख आप भी हो जाएंगे मुरीद
दूल्हे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने दुल्हन से ऐसा सवाल पूछा जिसने दिल ही जीत लिया। वीडियो देखने के बाद आप भी उसके मुरीद हो जाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: शादी का दिन किसी भी लड़की-लड़के लिए बेहद खास होता है। इस दिन दूल्हा-दुल्हन जिंदगीभर के लिए एक रिश्ते में बंध जाते हैं। जिंदगीभर के बंधन में बंधने से पहले लड़की के मन में डर और हिचकिचाहट भी होती है। लेकिन अगर लड़का ही समझदार और केयरिंग मिल जाए तो लाइफ बन जाती है। इन दिनों शादी के मंडप से एक दूल्हा-दुल्हन का दिल पिघला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिन बना देगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे ने मंगलसूत्र पहनाने से पहले जिस तरीके से दुल्हन से परमिशन ली, उसने लड़की के साथ-साथ हर किसी का दिल जीत लिया। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
दिल छू लेने वाला वाकया हुआ कैप्चर
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो शादी का है। आस-पास बाराती-घराती मौजूद हैं। सभी शादी की रस्मों में शामिल हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन मंडप में रस्में निभा रहे हैं। पंडित जी मंत्रोच्चारण कर शादी की रस्में पूरी करा रहे हैं। इस दौरान एक दिल जीत लेने वाला वाकया कैप्चर हुआ।
रस्मों के बीच रोने लगी दुल्हन
हुआ यूं कि मंडप में चल रही रस्मों के बीच दुल्हन का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है। वो किसी बात पर रो रही है। इस दौरान मंगलसूत्र पहनाने की रस्में निभाई जा रही है। दुल्हन को यूं रोता देख दूल्हा मंगलसूत्र पहनाने में हिचकिचा रहा है। जैसे ही वो मंगलसूत्र पहनाने की हिम्मत करता है, वैसे ही दुल्हन का चेहरा देख वो रुक जाता है। कुछ देर के लिए दूल्हा सोच में पड़ जाता है कि क्या करे।
Advertisement
मंगलसूत्र पहनाने से पहले ली इजाजत
इसके बाद वो दुल्हन से ही मंगलसूत्र पहनाने की अनुमति लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा इशारों में दुल्हन से पूछता है कि क्या वो उसे मंगलसूत्र पहना सकता है। जब दुल्हन सिर हिलाकर हामी भरती है तब दूल्हे की जान में जान आती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को मंगलसूत्र बांधता है। ये पूरा मामला अब नेटिजंस का दिल जीत रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10.4M व्यूज मिल चुके हैं।
दूल्हे के अंदाज पर फिदा हुए यूजर्स
दूल्हे के इस अंदाज पर यूजर्स फिदा हो गए। हर कोई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरीके से उसने इजाजत मांगी, जिस तरीके से उसने हां किया।' साथ ही दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही क्यूट।' एक और यूजर ने लिखा, 'ओह, जिस तरह से उसने पूछा और जिस तरह से उसने जवाब दिया... आपको एक खुशहाल शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं! जब आप लड़ें तो इस पल को याद रखें।' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'वो चेक कर रही है कि सबकुछ अच्छे से कैप्चर हो रहा है या नहीं। अवॉर्ड विनिंग।' कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 June 2025 at 16:16 IST