वरमाला से पहले दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गई दुल्हन; नजारा देख चलते बने पंडित जी- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने वरमाला रोक दी। उसने फिर कुछ ऐसा किया पंडित जी वहां से चलते बने।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dulha-Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए दूल्हा-दुल्हन की बेहिसाब वीडियो मिल जाएगी, इसमें अनोखी एंट्री से लेकर नाच-गाने के ढेरों क्लिप शामिल होते हैं। लेकिन इस बार एक शादी में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां शादी के स्टेज पर वरमाला से ठीक पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया।
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन (Groom-Bride) स्टेज पर खड़े हैं। दोनों को वरमाला की रस्म पूरी करनी होती है कि तभी दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने से रोक देता है। चंद मिनट के लिए दुल्हन भी हैरान-परेशान हो जाती है।
वरमाला से पहले दुल्हन को क्यों रोका?
वीडियो में आगे देखने को मिला कि लड़का वरमाला से पहले (Garland Exchange) दुल्हन की 'सिंगल' वाली आखिरी झलक अपने कैमरे में कैप्चर करना चाहता था। इसके लिए उसने खुद अपना फोन निकाला और उसकी तस्वीर लेने लगा। भरी महफिल में लड़के का ये क्यूट अंदाज हर किसी का दिल जीत ले गया।
पंडित जी ने यूं खींच लिया ध्यान
वहीं सामने खड़ी दुल्हन भी मुस्कुराकर पोज देती दिखी। वरमाला के साथ अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए दूल्हे का ऐसा अंदाज एक यादगार मोमेंट बन गया। इस दौरान पंडित जी ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। इस पूरे नजारे के दौरान वो वहां से चलते बने।
Advertisement
‘गर्लफ्रेंड को आखिरी बार कैमरे में कैद…’
वीडियो को @manualmode.by.hr नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'अब तक का सबसे प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया!'आगे लिखा है, 'दूल्हे ने वरमाला की रस्म को सिर्फ इसलिए रोका ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड को आखिरी बार कैमरे में कैद कर सके, इससे पहले कि वो उसकी पत्नी बन जाए।'
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'पंडित जी- मैं को जा रहा हूं तुम ये कर लो पहले।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज़।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेस्ट गोल्डन मोमेंट।'