चलती ट्रेन के नीचे फंस गए थे बाप-बेटे, ऊपर से गुजर गए 8 डिब्बे; पिता ने मसीहा बनकर ऐसे बचाई मासूम की जान, देखिए दिल दहला देने वाला VIDEO
Railway Station Viral Video: सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर हैरान हैं और अपने बच्चे के लिए मौत के मुंह में कूदने वाले इस पिता की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Bangladesh News Father Saves Son: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों के लिए मौत से भी लड़ सकता है, और इस खौफनाक घटना ने इस बात को 100 प्रतिशत सच साबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना 28 अप्रैल को बांग्लादेश के भैरब रेलवे स्टेशन की है। जहां एक पिता और उसका महज एक साल का मासूम बच्चा चलती ट्रेन के नीचे आ गए। लेकिन पिता की हिम्मत और सूझबूझ ने इस बड़े हादसे को एक चमत्कार में बदल दिया। दोनों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई।
हाथ से छूट गया था मासूम
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटे करीब 90 मिनट लेट चल रही थी। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी, तो किसी वजह से पिता समय पर नीचे नहीं उतर पाए। जैसे ही ट्रेन ने फिर से चलना शुरू किया, घबराहट में पिता ने अपने बच्चे को गोद में लेकर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इसी जल्दबाजी में मासूम बच्चा उनके हाथ से फिसलकर सीधा पटरियों पर गिर गया।
बिना सोचे पटरियों पर कूद गया पिता
अपने जिगर के टुकड़े को पटरियों पर गिरता देख पिता का दिल कांप उठा। उसने एक पल की भी देरी नहीं की और अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत पटरियों पर छलांग लगा दी। पिता ने अपने बेटे को कसकर सीने से लगा लिया और पटरियों के बीच बिल्कुल सीधे लेटकर उसे पूरी तरह से कवर कर लिया।
Advertisement
उनके ऊपर से ट्रेन के लगभग 8 डिब्बे गुजर गए। स्टेशन पर खड़े लोगों की सांसें अटकी हुई थीं, लेकिन पिता ने हिम्मत नहीं हारी।
चमत्कारिक तरीके से हुआ बचाव
जैसे ही पूरी ट्रेन वहां से गुजरी, प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े और बाप-बेटे दोनों को पटरियों से सुरक्षित बाहर निकाला। यह वाकई किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं था कि इतने भयानक हादसे के बाद भी दोनों को एक मामूली चोट तक नहीं आई।
Advertisement
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर हैरान हैं और अपने बच्चे के लिए मौत के मुंह में कूदने वाले इस पिता की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।