केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी में CM भगवंत मान ने लूटी महफिल, पत्नी के साथ जमकर लगाए ठुमके, VIDEO VIRAL
CM भगवंत मान हास्य कलाकार रहे हैं, वो ठुमके लगाना तो पहले से ही जानते हैं। अपने भांगड़ा से उन्होंने हर्षिता की शादी में ऐसे रंग बिखेर कि महफिल लूट ली।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Arvind Kejriwal Daughter Wedding : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने IIT बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। शादी समारोह दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में हुआ और दिल्ली के ही फाइव स्टार होटल Shangri-La में 17 अप्रैल को सगाई और संगीत की रस्में निभाई गईं थी।
हर्षिता और संभव दोनों ने IIT में साथ पढ़ाई की है। इस VVIP शादी में लिमिटेड लोग ही शामिल हुए थे। जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। सगाई के आयोजन में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था। यहां तक कि पूर्व सीएम आतिशी भी अनुपस्थित रहीं। कल रात मेहंदी और संगीत के मौके पर अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता संग डांस करते दिखे। लेकिन सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा कर पूरी महफिल लूट ली।
'नाची जो साडे नाल...'
भगवंत मान हास्य कलाकार रहे हैं, वो ठुमके तो पहले से ही जानते हैं। अपने भांगड़ा से उन्होंने ऐसे रंग बिखेर कि अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सीएम मान पंजाबी गायक हंस राज हंस के गाने 'नाची जो साडे नाल, ओहनु दिल वी दियांगे...' पर अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा कर रहे हैं।
कौन है संभव जैन?
हर्षिता के पति संभव जैन एक निजी फर्म में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संभव जैन और हर्षिता केजरीवाल ने कुछ महीने पहले ही अपना एक स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों ने IIT दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।