अरविंद केजरीवाल की IITian बेटी हर्षिता ने लिए सात फेरे, गुपचुप हुई शादी; कौन है दूल्हा?

दिल्ली के फाइव स्टार होटल Shangri-La में अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी हो रही है। जिसके कुछ फोटो सामने आए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal daughter Harshita marriage in Shangri La
हर्षिता केजरीवाल ने रचाई शादी | Image: X/sengarlive

Harshita Kejriwal marriage : खबर है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने धूम-धाम के साथ शादी रचा ली है। दिल्ली के फाइव स्टार होटल Shangri-La में सगाई और संगीत की रस्में निभाई गईं। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। खबर है कि कल रात हर्षिता की सगाई के मौके पर भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ जमकर भांगड़ा किया। 

हर्षिता ने संभव जैन के साथ एक बेहद निजी आयोजित समारोह में अंगूठियां बदली और सगाई की रस्म को पूरा किया। जिसमें केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। इस खुशी के मौके पर अरिवंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ डांस भी किया। वहीं पंजाब सीएम भगवंत ने भांगड़ा कर पूरी महफिल लूट ली।

कौन है दूल्हा?

वेडिंग नेम बोर्ड पर होटल ने केवल हर्षिता और संभव का नाम लिखा था। इसमें माता-पिता की जानकारी नहीं दी गई थी। हर्षिता के पति संभव जैन एक निजी फर्म में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। खबर है कि सगाई कार्यक्रम की मेजबानी जैन परिवार ने की थी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए थे। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ महीने पहले ही अपना एक स्टार्टअप भी शुरू किया था। संभव और हर्षिता दोनों ने IIT दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है।

संभव जैन और हर्षिता

20 अप्रैल को रिसेप्शन

29 साल की हर्षिता, अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। हर्षिता ने IIT दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है। उनके भाई पुलकित ने भी जेईई में सफलता प्राप्त की है। खास बात ये है कि गुरुवार को हुई सगाई के आयोजन में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था और यहां तक ​​कि AAP की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम आतिशी भी अनुपस्थित रहीं। हालांकि इस समारोह में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी नजर आए। 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'I Like Her Very Much...', ट्रंप और मेलोनी की व्हाइट हाउस में मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर की तारीफ

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड