अपडेटेड 11 July 2025 at 11:51 IST

Viral Video: वरमाला के बाद कराना था मुंह मीठा, रसगुल्ला खाने में दुल्हन ने लगाई देरी; फिर दूल्हे ने जो किया... हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे आप!

टेंशन से भरी दुनिया में इन दिनों दूल्हे ने अपने मिजाज से हर किसी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन के डांस, रस्में और हल्के-फुल्के मजाकिया पल लोगों को खूब पसंद आते हैं। ऐसे में इन दिनों एक दूल्हे का वीडियो धड़ल्ले से आग की तरह फैल रहा है जिसमें उसने अपने खुश मिजाज अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

जाहिर है कि शादी का दिन स्पेशल होता है। इस दिन को लोग खूब एन्जॉय करना चाहते हैं। टेंशन से भरी दुनिया में इन दिनों दूल्हे ने अपने कूल मिजाज से हर किसी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। कैसे, चलिए बताते हैं।

शादी में दिखा दूल्हे का कूल मिजाज

हुआ यूं कि शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म हुई। इसके बाद मुंह मीठा कराया गया। दुल्हन को मिठाई खिलाने के दौरान दूल्हे ने जो किया उसके बाद न सिर्फ देखने वाले, बल्कि दुल्हन भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती।

मुंह मीठा कराते वक्त दूल्हे ने किया कुछ ऐसा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के बाद दुल्हन अपने हाथों से दूल्हे को रसगुल्ला खिलाती है। दूल्हा मुस्कुराते-मुस्कुराते रसगुल्ला खा जाता है। इसके बाद दूल्हे की बारी आती है। दूल्हा दुल्हन की मुंह की ओर रसगुल्ला बढ़ाता है, लेकिन दुल्हन खाने में देरी लगा देती है। ऐसे में दूल्हा उसके नखरे उठाने का इंतजार नहीं कर सका और फट से खुद ही रसगुल्ला खा लेता है। ये देखकर दुल्हन की हंसी छूट जाती है। जबकि दूल्हा मुस्कुराते ही रहता है। दूल्हे का यही बिंदास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

इस वीडियो को kiaanshvlog108 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'बिना टेंशन वाला दूल्हा।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।  एक यूजर ने लिखा, 'खुश मिजाज दूल्हा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ भी है लेकिन दोनों बहुत खुश हैं भाई।' एक और यूजर ने लिखा, 'इगो दिखाने वाले से तो अच्छा ही था।' एक यूजर ने कहा, 'वाह दूल्हा बड़ा मजेदार।' एक यूजर का कहना रहा, 'बहुत बढ़िया भगवान सबको नहीं बनाता इतना खुश रहने वाला।' एक और यूजर ने लिखा, 'मत खाओ मैं ही खा लूंगा, सही है दूल्हा।' वहीं अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोटिकॉन के साथ रिएक्ट किया। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'झुमका गिरा रे' गाने पर लड़की ने दिए कमाल के एक्सप्रेशन, यूजर्स के दिलों पर गिराई बिजलियां; लोग बोले- इसे फिल्मों में...

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 11:51 IST