Devdas के गाने पर अफ्रीकी गर्ल ने दिखाई अदाएं, माधुरी दीक्षित जैसे दिए एक्सप्रेशन; VIDEO देख दिल हारे फैंस

African Girl Dance Viral: इन दिनों अफ्रीकन गर्ल के डांस का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। माधुरी के गाने पर उसके एक्सप्रेशन और अदाएं लोगों का दिल जीत रही है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाना आजकल लोगों के बीच शौक बन चुका है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना टैलेंट दिखाकर वो पहचान और इनकम दोनों बना रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक अफ्रीकी लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो माधुरी दीक्षित के गाने पर खूबसूरत मूव्स दे रही है। अफ्रीकी लड़की के डांस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।

वीडियो में अफ्रीकन गर्ल अनारकली सूट पहने नजर आ रही है। माथे पर मांग टिका, गले में नेकलेस और हाथों में चूड़ी पहनी है। वो फर्श पर बैठकर माधुरी दीक्षित के स्टाइल में डांस परफॉर्म कर रही है। उसके एक्सप्रेशन और अदाएं इतनी कातिलाना है कि भारतीय यूजर्स देखकर दंग रह गए।

अदाओं और एक्सप्रेशन पर टिकी निगाहें

लड़की की आंखों के एक्सप्रेशन के अलावा चेहरे और अदाएं उसके डांस को खूबसूरत बना रही है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे उसने इस डांस के लिए खूब प्रैक्टिस की होगी। लड़की के इंडियन पहनावे ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वीडियो को @mina__ganiy नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

Advertisement

डांस मूव्स से इंप्रेस हुए नेटिजंस

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत हैं और डांस मंत्रमुग्ध कर देने वाला है ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, बहुत बढ़िया! और तुम बहुत सुंदर हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जीता कौन?' एक अन्य ने लिखा, 'वाह… तुमने मार डाला पर डांस कर कमाल कर दिया…।' वहीं अन्य यूजर्स ने दिल और फायर वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स लड़की की मेहनत और उसके डांस मूव्स से काफी इंप्रेस हुए हैं।

'मार डाला' गाने को किसने दी आवाज?

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' साल 2002 में आई थी जो हिट रही थी। इसका गाना 'मार डाला' खूब पसंद किया गया था, जिसे माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान पर फिल्माया गया। गाने को कविता कृष्णमूर्ति और केके ने अपनी आवाज दी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Video: कभी नोंचे बाल तो कभी जड़े चांटे ही चांटे... दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ीं दो महिलाएं, लड़ाई देख छूटे यात्रियों के पसीने

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड