अपडेटेड 19 October 2025 at 11:28 IST

एक विवाह ऐसा भी... दूल्हा-दुल्हन के बीच 50 साल का अंतर, लड़की को दहेज में मिले 1.8 करोड़, फोटोग्राफर को फूटी कौड़ी तक नहीं

इंडोनेशिया में 74 साल के बुजुर्ग और 24 साल की युवती की शादी चर्चा में है, जिसमें दहेज में 1.8 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

Follow : Google News Icon  
Wedding Controversy
दूल्हे और दुल्हन की उम्र में 50 साल का अंतर | Image: X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Wedding Controversy: एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें 74 साल के बुजुर्ग आदमी ने 24 साल की युवती से शादी की है। इस शादी में दूल्हे ने दुल्हन को 1.8 करोड़ रुपये का दहेज दिया है। यह विवाह 1 अक्टूबर को पूर्वी जावा के पचितन रीजेंसी में हुआ, दूल्हे का नाम तारमान और दुल्हन का नाम शेला अरीका बताया जा रहा है।

शादी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। फोटोग्राफी कंपनी ने आरोप लगाया कि जोड़ा भुगतान किए बिना गायब हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर दहेज की असली रकम और चेक की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठे हैं।

दूल्हे का बयान 

दूल्हे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि, वो कहीं भागे नहीं है। दहेज की रकम असली है और यह बैंक सेंट्रल एशिया द्वारा समर्थित है। दुल्हन के परिवार ने भी सफाई दी कि दोनों हनीमून पर गए हैं, न कि भागे हैं।

उम्र में 50 साल का अंतर

इंडोनेशिया में पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर लगातार घट रहा है, लेकिन यह शादी अभी भी असामान्य मानी जा रही है। दोनों की उम्र में 50 साल का अंतर होने के कारण यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने फोटोग्राफी कंपनी की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या सच में जोड़े ने भुगतान नहीं किया या कोई गलतफहमी हुई है।  

Advertisement

इस अनोखी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल कह रहे हैं, तो कुछ लोग इसे दिखावा बता रहे हैं।

इस तरह की शादी समाज में बहस का हिस्सा बनती है क्योंकि जहां एक तरफ कम उम्र की लड़की की शादी 50 साल बढ़े बुजुर्ग से की जा रही है वहीं, दूसरी ओर पैसे का लालच और निजी स्वार्थ की ऐसे रिश्तों में देखने को मिलता है। मजबूरी कहो या लालच, लेकिन शादी के जोड़े में दोनों खुश नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की सूची, 2 हिंदुओं को भी दिया टिकट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 11:28 IST