Viral: जब हवा में उड़ी 73 साल की दादी, पैराग्लाइडिंग करते देख खड़े हुए रोंगटे, लोग बोले- आप क्वीन हो...VIDEO

Viral Video: दादी बिना किसी हिचकिचाहट के आसमान में उड़ान भरती नजर आईं। कुछ ही पलों में वे हिमालय की खूबसूरत वादियों में हवा के साथ ऐसे तैर रही थीं जैसे ये उनका रोज का खेल हो।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
दादी ने की पैराग्लाइडिंग | Image: Instagram

Viral Video: किसी ने ठीक ही कहा है कि उम्र केवल एक नंबर है। किसी भी काम को करने की कोई तय उम्र नहीं होती, बस आपमें जज्बा और हौसला होना चाहिए। यही बात एक दादी ने सच साबित कर दिखाई, जो 73 साल की उम्र में पैराग्लाइडिंग के रोमांच का लुत्फ उठाती नजर आईं। जहां कई युवा लड़के-लड़कियां पैराग्लाइडिंग के नाम से ही कांपने लग जाते हैं, वहां ये दादी बिना किसी हिचक के हार्नेस बांधकर आसमान की ओर बढ़ गईं।

दादी का पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल

हिमाचल के बिर-बिलिंग की ऊंची चोटी पर हवा तेज चल रही थी। इंस्ट्रक्टर ने मुस्कुराते हुए पूछा, “दादी, आपकी उम्र क्या है?” दादी ने बड़े ही शांत अंदाज में जवाब दिया, "73।" उन्होंने बताया कि वो इससे पहले मसूरी में भी ऐसा एक्सपीरियंस कर चुकी हैं।

जब उनसे पूछा गया कि ये अनुभव उन्हें कैसा लग रहा है? तो दादी ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यूनिक एक्सपीरियंस हैं।

हौसले और हिम्मत को सराहा रहा हर कोई

इसके बाद दादी बिना किसी हिचकिचाहट के आसमान में उड़ान भरती नजर आईं। कुछ ही पलों में वे हिमालय की खूबसूरत वादियों में हवा के साथ ऐसे तैर रही थीं जैसे ये उनका रोज का खेल हो। जहां कोई भी ऐसे मोमेंट में डर की वजह से कांपने लगता है या फिर जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर देता है, दादी एकदम शांत रहीं। इंस्ट्रक्टर भी उनके हौसले और हिम्मत को देख हैरान हो गया।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर वीडियो को bir_billing_divine नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग इस पर कमेंट करते हुए दादी के जज्बे को सलाम करते नजर आए। कई लोग उन्हें 'रॉकस्टार' बताते नजर आए।

लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बहुत प्यारा... बेहद जोशीली महिला, जो जिंदगी को एक रानी की तरह जी रही है।" दूसरे ने कहा, "दादी ने कमाल कर दिया, दुनिया हैरान रह गई... मजाक को एक तरफ रखते हुए, इनके लिए बहुत सम्मान, दादी बहुत ही शांत रहीं।" एक यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए कहा, "कह दो ये AI है।" अन्य यूजर ने कहा, "शर्म करो थोड़ा ..वो 73 की उम्र में भी उड़ान भर रही है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: ट्रेन में महिला का फोन चुराने की कोशिश कर रहा था चोर, उल्टा पड़ा दांव, यूं सिखाया सबक; VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड