Tata Safari EV: टाटा ला रहा 7 सीटर SUV सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, 600 KM रेंज, फास्ट चार्जिंग ही नहीं Sierra का ये शानदार फीचर भी होगा, जानिए
Tata Safari EV: टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय गाड़ी Tata Safari का इलेक्ट्रिक वेरिएंट जल्द लॉन्च करने वाली है। टाटा पिछले कुछ समय से इसकी टेस्टिंग कर रहा है जो अब फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Tata Safari EV: टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय गाड़ी Tata Safari का इलेक्ट्रिक वेरिएंट जल्द लॉन्च करने वाली है। टाटा पिछले कुछ समय से इसकी टेस्टिंग कर रहा है जो अब फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के जरिए टाटा सफारी ईवी के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स लीक हो गए हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं।
कैसी होगी Tata Safari EV
इंटीरियर की बात करें तो पेट्रोल की तरह सफारी का EV वेरिएंट भी 7 सीटर होगा। टाटा इस नए मॉडल के डैशबोर्ड में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दे सकता है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले स्क्रीन लगी हो सकती है। टाटा मोटर्स ऐसा फीचर पहले Sierra में भी दे चुकी है।
टाटा अपनी इस गाड़ी में डैशकैम, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें के साथ JBL का साउन्ड सिस्टम भी दे सकती है।
Tata Safari EV में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर जैसे फीचर भी मिल सकता है।
Advertisement
रेंज क्या होगी
टाटा सफारी ईवी को कंपनी Acti.ev+ प्लेटफॉर्म के साथ बाजार में उतार सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि टाटा ने पहले Harrier EV भी इसी प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च की थी। इस प्लेटफ़ॉर्म पर अगर सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च हुआ तो इसमें 65 kWh और 75 kWh के जैसे 2 बैटरी पैक मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
Harrier EV के 65 kWh बैटरी मॉडल की रेंज 538 किलोमीटर है और 75 kWh बैटरी रेंज 627 किलोमीटर है। लेकिन सफारी एक 7 सीटर SUV है इस कारण गाड़ी के इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज में बदलाव देखा जा सकता है। लेकिन फिर भी उम्मीद है कि Tata Safari EV की रेंज 600 किलोमीटर तो कम से कम रह सकती है।
Advertisement
फास्ट चार्जिंग का फीचर होगा
Tata Safari EV में कंपनी फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे सकता है। इससे गाड़ी को चार्ज करने में कंपनी 120 kW DC का फास्ट चार्जर दे सकती है जिससे गाड़ी को 20 से 80 प्रतिशत तक करीब 25 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।
कीमत
Tata Safari EV की कीमत Harrier EV से ज्यादा रखी सकती है। हालांकि टाटा ने अभी इस गाड़ी के किसी भी फीचर और कीमत की कोई जानकारी नहीं दी है।