Kia Sorento: Kia ने किया कमाल, लॉन्च की पहली थ्री-रो SUV वाली हाइब्रिड कार, AI फीचर्स के जरिए गाड़ी से कर सकेंगे बात, जानिए कीमत

Kia Sorento भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह किआ की पहली हाइब्रिड SUV लाई है। सोरेंटो के साथ किआ पहली बार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में भी उतर चुकी है। इतना ही नहीं Sorento पहली वो गाड़ी है जिसमें Kia AI असिस्टेंट के फीचर उपलब्ध है।

Kia Sorento
Kia Sorento | Image: Kia India

Kia Sorento भारत में लॉन्च हो चुकी है। अपनी इस गाड़ी से किआ भारतीय बाजार में एक नई पारी शुरू करने जा रही है। यह किआ की पहली हाइब्रिड SUV लाई है। सोरेंटो के साथ किआ पहली बार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में भी उतर चुकी है। इतना ही नहीं Sorento पहली वो गाड़ी है जिसमें Kia AI असिस्टेंट के फीचर उपलब्ध है। 

24 साल से मचा रही है धूम 

यहां यह भी बता दें कि किआ सोरेंटो भले ही भारत में अब लॉन्च हुई है लेकिन दुनिय भर के कई देशों में यह पिछले 24 वर्षों से धूम मचा रही है। कंपनी के अनुसार Kia Sorento 132 देशों में 4.8 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों के पास मौजूद है। इस कारण यह गाड़ी किआ की सबसे सफल ग्लोबल SUV में से एक बन गई है।

Kia Sorento के फीचर्स 

किआ सोरेंटो में शानदार लुक, खास डिज़ाइन एलिमेंट्स, बेहतरीन इंटीरियर और प्रीमियम SUV का अनुभव मिलेगा। किआ सोरेंटो से पहली बार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में उतरने जा रही है। अभी तक किआ की 5 सीटर एसयूवी ही भारतीय बाजार में उपलब्ध थी। लेकिन Sorento पहली 7 सीटर एसयूवी कार होगी। Kia Carens एक 7 सीटर गाड़ी जरूर है लेकिन ये SUV नहीं एक MPV कार है। 

सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी गाड़ी 

इस गाड़ी की लंबाई 4,815 mm, 1,900 mm चौड़ाई, 2,815 mm व्हीलबेस और रूफ रेल्स के साथ 1,785 mm की ऊंचाई वाली अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी गाड़ी है। इसके डिज़ाइन में ऊंचे, सीधे आकार के साथ-साथ चौड़ा स्टांस और उभरी हुई शोल्डर लाइन है। गाड़ी के ग्रिल में Kia Digital Tiger Face दिया गया है जिसमें Crystal Cube LED प्रोजेक्शन हेडलैम्प्स और प्रोग्रेसिव टर्न सिग्नल्स वाले Star Map LED DRLs मौजूद हैं। Sorento में 18-इंच के स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स और 19-इंच के प्रीमियम क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। 

Advertisement

यह गाड़ी 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि Sorento में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का फीचर मिलेगा। इससे गाड़ी के चारों टायर के जरिए सड़क पर जबरदस्त बैलंस मिलेगा।  

हाइब्रिड और डीज़ल दोनों वेरिएंट मिलेंगे

Sorento ग्राहकों को हाइब्रिड और डीज़ल दोनों के विकल्प मिलेंगे। Smartstream 1.6 Turbo GDI Hybrid जो भारत में Kia का पहला हाइब्रिड मॉडल है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाला यह इंजन 180 PS की पावर और 265 Nm का टॉर्क देता है, साथ ही इसमें 65 PS की इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है जो 264 Nm का टॉर्क देती है।

Advertisement

Sorento में Smartstream - D2.2 डीज़ल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क देता है; इसके साथ 8-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (8DCT) दिया गया है। दोनों पावरट्रेन में 'ड्राइव मोड सेलेक्ट' की सुविधा है, जिसमें Eco, Normal, Smart और Sport मोड शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी फीचर्स 

किआ सोरेंटो में पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले पैनल है, जिसमें 12.3-इंच HD टचस्क्रीन नेविगेशन कॉकपिट और 12.3-इंच HD डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले फीचर विज़िबिलिटी को आसान बनाने का काम करता है। 

Sorento पहली वो गाड़ी है जिसमें Kia AI असिस्टेंट के फीचर उपलब्ध है। Kia AI Assistant रियल-टाइम सर्च के आधार पर जानकारी देता है और हर सफ़र को स्मार्ट, आसान और ज़्यादा दिलचस्प बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इंसानों की तरह बातचीत करने की सुविधा देता है, आगे के सवालों को समझता है और रियल-टाइम जानकारी देता है, जिससे यूज़र्स सफ़र के दौरान अपडेटेड और कनेक्टेड रहते हैं।

बातचीत करने की क्षमताओं के अलावा, Kia AI Assistant ओनर मैनुअल के साथ इंटीग्रेशन के ज़रिए गाड़ी से जुड़ी खास जानकारी भी देता है, और "Hey Kia" वेक-वर्ड सपोर्ट की वजह से इसे बिना हाथ लगाए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गाड़ी के कुछ फ़ंक्शन, जैसे एयर-कंडीशनिंग और खिड़कियों को भी कंट्रोल कर सकता है, जिससे ड्राइविंग के अनुभव में AI-पावर्ड मदद सीधे तौर पर मिलती है।

कीमत 

Kia Sorento की कीमत एक्स शोरूम कीमत 27 लाख से शुरू होकर 40 लाख तक जाती है। 

Powertrain

Seater

HTE

HTE(O)

HTK

HTK(A)

HTK(A) Black Line

HTX - AWD

HTX Black Line - AWD

HTX (A) - AWD

HTX(A) Black Line - AWD

Smartstream D2.2 8DCT 

7 Seater

27,99,000

29,49,000

32,49,000

33,49,000

33,69,000

37,49,000

37,69,000

38,49,000

38,69,000

6 Seater

-

-

32,69,000

33,69,000

33,89,000

37,69,000

37,89,000

38,69,000

38,89,000

Smartstream 1.6 Turbo GDI Hybrid 6AT

7 Seater

29,49,000

30,99,000

33,99,000

34,99,000

35,19,000

38,99,000

39,19,000

39,99,000

40,19,000

6 Seater

-

-

34,19,000

35,19,000

35,39,000

39,19,000

39,39,000

40,19,000

40,39,000

इसे भी पढ़ें- MG Hector Tomahawk PHEV भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 1100 KM की रेंज

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड