WhatsApp आज से हो जाएगा बंद अगर नहीं किया ये काम, जानिए मोदी सरकार के इस नियम को

भारत में WhatsApp के करोड़ों यूजर्स हैं, लेकिन भारत सरकार के नए नियम से आज से बड़ी संख्या में लोगों के व्हाट्सऐप बंद होने जा रहे हैं।

whatsapp pm modi ji
whatsapp pm modi ji | Image: pib

भारत में WhatsApp के करोड़ों यूजर्स हैं, लेकिन भारत सरकार के नए नियम से आज से बड़ी संख्या में लोगों के व्हाट्सऐप बंद होने जा रहे हैं। बता दें कि सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पहले ही सिम बाइंडिंग का नियम लागू किया था। इस नियम के तहत यूजर्स बिना सिम के स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप नहीं चल सकेंगे। 

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी नियम 2024 के तहत अनिवार्य सिम बाइंडिंग लागू किया था। इसकी अंतिम तिथि सरकार ने 28 फरवरी 2026 रखी थी जिसके बाद 1 मार्च से नए नियम के तहत उन यूजर्स के फोन में व्हाट्सऐप नहीं चलेगा जिनके फोन में सिम नहीं है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में WhatsApp के 85.3 करोड़ यूजर्स हैं। लेकिन इनमें से ऐसे यूजर्स बड़ी संख्या में हैं जो या तो एक सिम से ही 2 फोन में व्हाट्सऐप चला रहे हैं या बिना सिम के ही व्हाट्सऐप चला रहे हैं। 

भारत सरकार ने क्यूं लिया ये फैसला 

मोदी सरकार के इस फैसले से आतंकवादियों पर तो नकेल कसी जाएगी ही क्यूंकि वो इस सुविधा का दुरुपयोग कर देश को नुकसान पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं। इस फैसले से देश में बढ़ते साइबर क्राइम पर भी लगाम लगेगी। इससे यूजर्स को डिजिडल अरेस्ट, ओटीपी स्कैमर्स आदि से भी मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

दुनिया भर के लिए क्या है नियम   

बता दें कि WhatsApp का अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए नियम ‘वेरिफाई वन्स’ है। यही नियम पूरी दुनिया भर के सभी देशों में लागू होता है। इस नियम के तहत यूजर्स को OTP के जरिए अपना नंबर बस एक बार ही वेरीफाई करवाना होता है। इसके बाद फोन में सिम हो या ना हो लेकिन व्हाट्सऐप चलता रहेगा। लेकिन सरकार ने भारत में इस नियम में परिवर्तन करवा दिया जिसके बाद अब यूजर्स बिना सिम लगाए फोन में व्हाट्सऐप नहीं चला पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Microsoft लाया Copilot Tasks फीचर AI सारे काम करके देगा रिपोर्ट

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड