अपडेटेड 1 March 2026 at 08:07 IST
Microsoft लाया Copilot Tasks फीचर, अब आप करेंगे आराम, AI सारे काम करके देगा रिपोर्ट
Microsoft ने Copilot Tasks नाम से नया फीचर पेश किया है। यह यूजर्स की तरफ से बैकग्राउंड में काम करता है। यह AI असिस्टेंट यूजर्स की दैनिक दिनचर्या में सहायता प्रदान करेगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Microsoft Copilot कंपनी का AI चैटबॉट है जिसे लगातार नए फीचर्स देकर बेहतर बनाया जा रहा है। अब कंपनी ने Copilot Tasks नाम से नया फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स की तरफ से बैकग्राउंड में काम करता है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार उनका यह AI असिस्टेंट यूजर्स की दैनिक दिनचर्या में सहायता प्रदान करेगा।
माइक्रोसॉफ्ट अपने चैटबॉट CoPilot से कई बिजनेस सर्विसेज़ भी देता है, लेकिन कंपनी ने इस सेवा को सामान्य यूजर्स के लिए शुरू किया है। यह यूजर्स की भाषा को समझ कर ना सिर्फ उनका काम पूरा करेगा बल्कि उसके बाद एक रिपोर्ट भी देगा।
क्या क्या काम करेगा
Copilot Tasks से यूजर्स अपनी ईमेल का रिप्लाई भेज सकते हैं, किसी के साथ अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रमोशनल और मार्केटिंग ईमेल से ऑटो अनसब्सक्राइब करने का भी विकल्प मिलता है। यह AI के जरिए कोई नया डॉक्यूमेंट बनाना, पढ़ाई के सिलेबस के अनुसार स्टडी प्लान बनाने का काम कर भी करता है।
इसका अलावा Copilot Tasks यूजर्स की ईमेल में से अटैचमेंट और इमेज को पढ़कर स्लाइड डेक में बदलने का काम भी करता है।
Advertisement
कैसे करेगा सहायता
माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार उनका Copilot Tasks फीचर यूजर्स को उनके दैनिक कार्यों में सहायता प्रदान करेगा। यह एक ऐसा टू-डू लिस्ट है जो अपने आप काम करता रहेगा, यूजर्स को बस इसे काम देना है और यह AI के जरिए आपको पूरा काम करके रिपोर्ट पेश कर देगा। उदाहरण के तौर पर यूजर्स को अपनी फ्लाइट बुक करनी हो, होटल बुक करना हो या अपने किसी दोस्त/ रिश्तेदार के लिए कोई पार्टी प्लान करनी हो ये सब कर देगा। इसके अलावा यह आपकी चल रही किसी सब्स्क्रिप्शन को भी मैनेज करने का काम करता है। यानि यह यूजर्स के हाथ बटाने में काम करेगा जिससे यूजर्स अपना ध्यान अन्य कामों पर लगा सकेंगे।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 07:47 IST