अपडेटेड 11 February 2026 at 14:28 IST
WhatsApp Backup बनाना है बेहद जरूरी नहीं तो चैट, फोटो, वीडियो सब हो जाएगा गायब; जानिए पूरा प्रोसेस
अगर आपका फोन चोरी या खराब हो जाता है तो उसकी सारी चैट्स, फोटो, वीडियो समेत सभी डेटा खत्म हो जाता है इसलिए WhatsApp Backup बनाना बेहद जरूरी है जानिए पूरा प्रोसेस
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

WhatsApp का कोई तोड़ नहीं है। हालांकि इसके अलावा भी कई इंस्टेंट चैट मैसेजिंग ऐप्स हैं। लेकिन लगभग पूरी दुनिया भर में सभी देश के लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सऐप का ही इस्तेमाल करते हैं। इस कारण यूजर्स की चैट्स काफी महत्वपूर्ण होती है। लेकिन अगर किसी यूजर का फोन चोरी या खराब हो जाता है तो उसकी सारी चैट्स, फोटो, वीडियो समेत सभी डेटा खत्म हो जाता है। ऐसे में सभी यूजर्स के लिए उनके व्हाट्सऐप डेटा का बैकअप बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने व्हाट्सऐप डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
एंड्रॉयड यूजर्स अपने व्हाट्सऐप डेटा का बैकअप गूगल ड्राइव के जरिए बना सकते हैं। गूगल ड्राइव में 15 जीबी का फ्री स्पेस मिलता है। अगर आपका गूगल अकाउंट है तो आपका गूगल ड्राइव अकाउंट भी सिंक हुआ रहता है।
ऐसे बनाए गूगल ड्राइव पर व्हाट्सऐप बैकअप
व्हाट्सऐप का बैकअप गूगल ड्राइव पर बनाने के लिए आपको पहले अपने फोन में लोकल बैकअप लेना होगा।
कैसे बनाए लोकल बैकअप
1 फोन में व्हाट्सऐप खोलने के बाद टॉप पर सीधे हाथ की तरफ तीन डॉट्स दिखाई देंगे।
Advertisement
2 जिसपे टच करने के बाद आपको सेटिंग्स पर जाना है।
3 फिर आपको चैट्स का विकल्प दिखाई देगा।
Advertisement
4 यहाँ स्क्रॉल करने यानि नीचे जाने के बाद चैट बैकअप पर जाना होगा।
5 इसके बाद आपको बैकअप बटन दिखाई देगा जिसे टच करते ही आपका बैकअप बनना
शुरू हो जाएगा।
ऐसे बनाए गूगल ड्राइव पर व्हाट्सऐप बैकअप
जब आपका लोकल बैकअप तैयार हो जाएगा उसी के बाद गूगल ड्राइव बैकअप बनना शुरू हो जाता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी होती हैं-
1 सबसे पहले गूगल ड्राइव सेटिंग्स में जाना होगा जो उसी चैट बैकअप सेटिंग्स में होती है, जहां आपने लोकल बैकअप तैयार किया है।
2 इसी सेटिंग्स में आपको ‘बैकअप टु गूगल ड्राइव’ को टैप यानि टच करना होगा।
3 यहाँ आपको नेवर, ओन्ली वेन आई टैप ‘बैकअप’, डेली, वीकली और मंथली जैसे 5 विकल्प मिलते हैं। इनको अपने अनुसार चुन आप व्हाट्सऐप का बैकअप गूगल ड्राइव के
लिए सेट कर सकते हैं। वैसे ओन्ली वेन आई टैप ‘बैकअप’ का विकल्प सबसे अच्छा है क्यूंकी इसमें आपको जब आवश्यकता हो आप तभी बैकअप बना सकते हैं।
4 बैकअप बनाने के लिए आपको गूगल अकाउंट भी लिंक करना होगा। लिंक करने के लिए गूगल अकाउंट को टच करते ही ‘चूज़ एन अकाउंट’ का विकल्प मिलेगा। इसके नीचे ही आपका गूगल अकाउंट भी दिखाई देगा। अगर आपको इसी अकाउंट में बैकअप लेना है, तो
आपको इसे सलैक्ट करना है। लेकिन यदि किसी अन्य गूगल अकाउंट में बैकअप लेना है, तो ‘एड अकाउंट’ पर टच करना होगा। इसके बाद फोन में दूसरा गूगल अकाउंट खोलने के लिए आपको उस अकाउंट की ईमेल और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आपका गूगल अकाउंट खुल कर लिंक हो जाएगा।
5 इस सबके बाद व्हाट्सऐप बैकअप आपकी गूगल ड्राइव पर अपलोड होना शुरू हो जाएगा। बैकअप पूरा होते ही उस दिन की तारीख आ जाएगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 14:24 IST