एयरटेल ओटीपी स्कैमर्स की करेगा छुट्टी, अब नहीं खाली होगा बैंक खाता, जानिए क्या है ये नई सेवा

एयरटेल ने एक ऐसा AI-पावर्ड सिस्टम बनाया है जो स्कैमर्स से आपके बैंक खाते को सुरक्षित रखने का काम करेगा।

airtel otp scammers
airtel otp scammers | Image: airtel

ऑनलाइन धोखाधड़ी देश में बढ़ती जा रही है। भारत सरकार तो इसको रोकने के लिए कई बड़े सफल कदम उठा चुकी है। लेकिन देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी पिछले कुछ समय से लगातार स्कैमर्स से अपने यूजर्स को बचाने में लगी हुई है। कंपनी पहले ही अपने उपभोक्ताओं को फ्रॉड, स्कैम आदि कॉल आने पर सचेत करती है। लेकिन अब कंपनी अपने यूजर्स को ओटीपी स्कैमर्स से भी बचाएगी। 

ओटीपी स्कैमर्स लोगों को फोन कर बैंक, बिजली, पानी आदि किसी ना किसी सेवा का नाम लेकर उनसे ओटीपी लेते हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। इससे लोगों की वर्षों की मेहनत से जुड़ा बैंक बैलंस चुटकियों मरीन खत्म हो जाता है।  

एयरटेल ओटीपी स्कैमर्स से बचाएगी

एयरटेल ने एक ऐसा AI-पावर्ड सिस्टम बनाया है जो ऐसी संदिग्ध परिस्थितियों की पहचान कर ग्राहकों को समय रहते सचेत करेगा। जब किसी संभावित जोखिम भरी इनकमिंग कॉल के दौरान बैंक द्वारा भेजा गया OTP डिटेक्ट होगा, तो एयरटेल तुरंत ‘फ्रॉड अलर्ट’ के ज़रिये ग्राहक को चेतावनी देगा है कि कॉल पर रहते हुए बैंकिंग ट्रांजैक्शन का OTP साझा करना जोखिम हो सकता है।

कैसे काम करेगा

जब कोई स्कैमर आपको लाइव कॉल के दौरान ओटीपी भेजेगा तो एयरटेल एआई के जरिए यूजर्स को ओटीपी शेयर ना करने की चेतावनी देगा। कॉल के दौरान स्क्रीन पर रियलटाइम में ये चेतावनी फ्लैश होगी। एयरटेल के अनुसार यूजर्स के पास ओटीपी शेयर करने के लिए Yes और No के विकल्प आयेंगे। यदि आप Yes पर टच करेंगे तो ओटीपी शेयर कर सकेंगे और यदि No पर टच करेंगे तो स्कैमर आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और कॉल भी कट जाएगी। एयरटेल ने इस सेवा को फिलहाल हरियाणा में शुरू किया है। लेकिन बहुत जल्द ही यह दिल्ली समेत पूरे देश में लागू हो जाएगी। 

Advertisement

भारती एयरटेल के अनुसार डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित रखने में OTP की अहम भूमिका होने के बावजूद, अपराधी अलग-अलग तरीकों से इसकी उपयोगिता को कमजोर कर रहे हैं। इसी को देखते हुए कंपनी इस फीचर को लाई है जिसे टेस्टिंग के दौरान सफलता मिली है।  

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked: सैमसंग ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, प्री बुकिंग भी हुई शुरू

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड