एक ही गाड़ी में घूमेगा पूरा परिवार, ये हैं 7 सीटर वाली सबसे सस्ती गाड़ियां, जानिए नाम और कीमत

पिछले कुछ समय में भारत के ऑटो बाजार में कुछ ऐसी गाड़ियां लॉन्च हुई हैं जो 7 सीटर होने के बावजूद भी कीमत में सस्ती है। अब हम आपको ऐसी ही 7 सीटर गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपका पूरा परिवार साथ में मजे से सफर कर सकता है।

cars 7 seater
cars 7 seater | Image: Maruti, Mahindra, Renault, Nissan

भारत को परिवारों का देश कहा जाता है क्यूंकि यहां आज भी परिवार के सभी सदस्य मिलकर साथ रहते हैं। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य घूमने भी साथ में ही निकलते हैं जिसके लिए उनको 7 सीटर गाड़ी की आवश्यकता होती है। पहले तो 7 सीटर गाड़ियां महंगी आती थी जिस कारण बहुत से लोगों के लिए वो बजट से बाहर चली जाती थी और उनको छोटी गाड़ी से ही काम चलाना पड़ता था। लेकिन पिछले कुछ समय में भारत के ऑटो बाजार में कुछ ऐसी गाड़ियां लॉन्च हुई हैं जो 7 सीटर होने के बावजूद भी कीमत में सस्ती है। अब हम आपको ऐसी ही 7 सीटर गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपका पूरा परिवार साथ में मजे से सफर कर सकता है। 

कौन सी हैं वो गाड़ियां   

Maruti Suzuki Ertiga- मारुति सुजुकी अर्टिगा एक MPV (Multi Purpose Vehicle) है। यह अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ी है। Maruti Suzuki Ertiga 7 सीटर गाड़ी है जिसके कुल 9 वेरिएंट आते हैं। इसके हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 

Renault Triber- रेनो ट्राइबर भी 7 सीटर MPV है। Ertiga के मुकाबले इस गाड़ी की कीमत कम हैRenault Triber के कुल 11 वेरिएंट आते हैं। गाड़ी की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 

Nissan Gravite- निसान ने हाल ही में ग्रैविट को भारत में लॉन्च किया है। यह भी 7 सीटर MPV है जिसके कुल 8 वेरिएंट आते हैं। Nissan Gravite की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Advertisement

Mahindra Bolero Neo- महिंद्रा की बोलेरो नियो एक 7 सीटर कार है। लेकिन ये MPV नहीं बल्कि SUV कार है। यह डीजल वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इस गाड़ी के कुल 6 वेरिएंट आते हैं। गाड़ी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 

Mahindra Bolero-  नियो वेरिएंट से अलग यह महिंद्रा बोलेरो है जो कंपनी की एक लोकप्रिय SUV है। इसके कुल 4 वेरिएंट आते हैं। यह गाड़ी भी डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। Mahindra Bolero की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Tata Sierra: ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी....जनवरी में 7000 से ज्यादा गाड़ियों की हुई डिलीवरी, खरीदने के लिए रुकना पड़ेगा इतने महीने

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड