अपडेटेड 13 February 2026 at 08:08 IST
Tata Sierra: ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी....जनवरी में 7000 से ज्यादा गाड़ियों की हुई डिलीवरी, खरीदने के लिए रुकना पड़ेगा इतने महीने
टाटा मोटर्स ने जनवरी महीने में 7003 टाटा सिएरा कार ग्राहकों को दे सकीं, जानिए अब वेटिंग टाइम कितना हो गया।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

टाटा मोटर्स ने जब से नई Tata Sierra लॉन्च की है तब से लोगों के बीच इसका बहुत जबरदस्त क्रेज है। गाड़ी के प्रति दीवानगी कुछ इस तरह है कि बुकिंग के पहले ही दिन 70 हजार यूनिट से ज्यादा बुक हो गई थी। फिर इस वर्ष 15 जनवरी से गाड़ी की डिलीवरी शुरू हुई और अब जनवरी महीने में कंपनी 7003 गाड़ियां ग्राहकों को दे सकीं। इसी को देखते हुए टाटा सिएरा की डिलीवरी का समय अब और भी बढ़ गया है।
फिर कब मिलेगी Tata Sierra
टाटा सिएरा का वेटिंग टाइम अब 4 से 5 महीने हो गया है। लेकिन क्यूंकी बुकिंग जारी है तो आने वाले समय में इसमें और भी इजाफा हो सकता है। इस मिड-साइज एसयूवी में टाटा ने आकर्षित डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, मजबूत सेफ्टी के साथ कीमत भी ऐसी रखी जिससे यह Hyundai Creta, Mahindra Scorpio N के साथ Kia Seltos जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है।
Tata Sierra के फीचर्स
Tata Sierra का बॉक्सी डिजाइन, LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल्स और शानदार कलर्स इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। गौरतलब है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट की सबसे लंबे व्हीलबेस, ऊंचाई, चौड़ाई और बूट स्पेस वाली SUV भी है। टाटा ने सिएरा को अंडमान एडवेंचर (येलो), कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), बंगाल रॉग (रेड), मुन्नार मिस्ट (ग्रीन-ग्रे), प्रिस्टाइन वाइट, और प्योर ग्रे जैसे 6 आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 6 एयरबैग्स लगाए गए हैं। टाटा ने ADAS के साथ ही गाड़ी के 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प ग्राहकों के लिए रखे हैं। इसके अलावा गाड़ी में ट्रिपल स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउन्ड मिलती है। माइलेज की बात करें तो Tata Sierra पेट्रोल वेरिएंट में 16-18 kmpl और डीजल वेरिएंट में 18-20.5 kmpl मिलती है।
Advertisement
Tata Sierra की कीमत
Tata Sierra के पेट्रोल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 20.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीजल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है।
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra पर आया बंपर डिस्काउंट, जानिए अब फोन कितने का मिल रहा
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 08:08 IST