अपडेटेड 12 February 2026 at 13:03 IST
Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra पर आया बंपर डिस्काउंट, जानिए अब फोन कितने का मिल रहा
Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट आ गया है जिससे अब फोन सस्ती कीमत में मिल रहा है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G कंपनी का फ्लैगशिप और सबसे अच्छे स्मार्टफोन में से एक है। अब 25 फरवरी को कंपनी नई Galaxy S26 Series को लॉन्च करने जा रही है। तो वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर अब बंपर डिस्काउंट आ गया है। इससे ग्राहकों के पास इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का एक लाजवाब अवसर है।
अब क्या है ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM, 256 GB वेरिएंट को कंपनी ने 1,29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। लेकिन अब एमेज़ोन ने इस फोन पर बैंक ऑफर के जरिए सीधे 10,000 रुपये का डिस्काउंट पेश कर दिया है। ग्राहक चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इससे ग्राहक अब इस फोन को 1,11,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स
1 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है।
2 डिस्प्ले- फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Advertisement
3 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है।
4 कैमरा- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
5.बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है।
6.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है।
7. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 13:03 IST