Sunita Williams: 9 महीने से अंतरिक्ष में सुनीता, ट्रंप का एक आदेश और मस्क ने लॉन्च किया मिशन, कब और कैसे आएंगी? जानिए सबकुछ
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को वापस लाने की कवायद अभ तेज हो ग है। एलन मस्क ने क्रू-10 सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। एलन मस्क के स्पेसएक्स ने 15 मार्च, शनिवार को फ्लोरिडा से क्रू-10 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों - नासा के ऐनी सी. मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेसकोव को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाएगा। आइए जानते हैं कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस कैसे लाया जाएगा।
ये चार अंतरिक्ष यात्री नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेंगे, जो बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में गंभीर समस्याओं के कारण आठ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। चालक दल को 15 मार्च को लगभग 11:30 बजे EDT (16 मार्च को सुबह 9 बजे IST) स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल पर स्वायत्त रूप से डॉक करना है। ये वैज्ञानिक अनुसंधान और स्टेशन संचालन में योगदान देने के लिए अभियान 72/73 में शामिल होंगे।
तो इस तारीख को सुनीता विलियम्स की होगी वापसी
जानकारी के अनुसार ये सभी क्रू-10 मेंबर्स ISS पर जाकर सुनीता विलियम्स और बुच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद सुनीता विलियम्स समेत क्रू-9 के सदस्यों की वापसी होगी। बता दें, क्रू-9 के कुछ सदस्य 19 मार्च तक वापस आ सकते हैं। इसका मतलब है कि करीब 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स ISS से वापसी करेंगी।
क्रू-9 के ये सदस्य संभालेंगे ISS की कमान
बता दें, ISS पर क्रू-9 के 7 सदस्य हैं, जिनमें सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, निक हेग, डॉन पेटिट, अलेक्ज़ांद्र गोर्बुनोव, एलेक्सी ओवचिनिन और इवान वागनर शामिल हैं। क्रू-10 के ISS पहुंचने के बाद वहां कुल 11 अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहेंगे। क्रू-9 से रूस के एलेक्सी ओवचिनिन अब ISS की कमान संभालेंगे, जबकि क्रू-10 के अन्य तीन सदस्य वैज्ञानिक प्रयोगों और अन्य गतिविधियों में योगदान देंगे।
Advertisement
स्पेस में भी अपने छाप छोड़ रहीं सुनीता
महीनों की देरी के बीच सुनीता विलियम्स के हौसले बुलंद हैं और वो घर वापसी से पहले स्पेस में नए कारनामे भी कर रही हैं। धरती पर लौटने से पहले सुनीता विलियम्स का ध्यान अपनी सेहत के साथ अंतरिक्ष के मिशन पर छाप छोड़ने पर है। इन 9 महीनों के लंबे प्रवास में सुनीता विलियम्स ने कई प्रोजेक्ट्स और एक्सपेरिमेंट किए हैं। उन्होंने धरती पर लौटने से पहले 150 से अधिक यूनिक साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट और टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेशन पर काम किया, जिसमें 900 घंटे से अधिक तक रिसर्च पूरे किए। इतना ही नहीं, ISS में नेविगेट करने में खुद को ढालने और फिट रहने के लिए विलियम्स ने अंतरिक्ष स्टेशन पर वेट ट्रेनिंग भी ली। सुनीता आईएसएस में रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं थीं। अपने प्रवास के दौरान सुनीता विलियम्स ने अपने सभी मिशनों के दौरान 62 घंटे और 9 मिनट का स्पेसवॉक किया, जिससे एक महिला अंतरिक्ष यात्री के कुल स्पेसवॉक समय का रिकॉर्ड भी टूट गया है।
5 जून 2024 को ISS में गई थीं सुनीता
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस सेंटर की सफाई और रखरखाव में हाथ बंटा चुकी हैं, जो एक फुटबॉल ग्राउंड के आकार का है। उसके अलावा उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर कई पुराने उपकरणों को बदलने में भी मदद की है। सुनीता विलियम्स के साथ दूसरे दूसरे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर को लाने के लिए अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वैकल्पिक रास्ता चुना है। विलियम्स, अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से इंटरनेशनल स्पेस सेंटर यानी ISS गई थीं। हालांकि मिशन के बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और अन्य तकनीकी गड़बड़ियों के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS में फंस गए।