Updated March 12th, 2024 at 23:38 IST

NASA ने रचा नया इतिहास, महीनों बाद धरती पर लौटा SpaceX Crew-7

NASA’s SpaceX Crew-7 : नासा के SpaceX Crew-7 में चार अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे, जो मंगलवार तो सफलतापूर्वक लौट आए हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
धरती पर लौटा SpaceX Crew-7 | Image:AP
Advertisement

NASA’s SpaceX Crew-7 : अंतरिक्ष के क्षेत्र में अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने नया इतिहास रच दिया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर महीनों तक रहने के बाद, नासा का SpaceX Crew-7 पृथ्वी पर लौट आया है। अंतरिक्ष कक्षा में करीब छह महीने के बाद, नासा का स्पेसएक्स क्रू -7 मिशन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सफलतापूर्वक वापस आ गया है।

नासा के SpaceX Crew-7 में चार अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। जिसमें जैस्मीन मोघबेली, ESA (European Space Agency) अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन, JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency) अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुरुकावा और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव शामिल थे।

Advertisement

फ्लोरिडा के तट पर हुई लैंडिंग

SpaceX Crew-7 का दल 5:47am ET (0947 UTC) (भारतीय समय अनुसार शाम करीब 3:17 बजे) पेंसाकोला, फ्लोरिडा के तट पर उतरा। नाया ने अपनी अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। क्रू -7 ने पृथ्वी पर जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ अंतरिक्ष में कैसे रहना है, यह सीखने में मदद करने के लिए कई अध्ययनों में योगदान दिया है। 

Advertisement

अंतरिक्ष में बिताए 199 दिन 

नासा के SpaceX Crew-7 ने 26 अगस्त, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थे। इस क्रू में चार सदस्य शामिल थे। जिन्होंने कक्षा में 199 दिन बिताए हैं और 12 मार्च, 2024 को सुरक्षित अपना मिशन पूरा करके आया है। 

ये भी पढ़ें: CAA पर सरकार ने साफ की तस्वीर, कहा- भारतीय मुसलमानों को हिंदुओं के समान मिलते रहेंगे अधिकार 

Advertisement

Published March 12th, 2024 at 15:57 IST

Whatsapp logo