Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा के लिए Airtel ने कमर कसी, बड़े स्तर पर नेटवर्क किया अपग्रेड, भक्तों को मिलेगा हाई स्पीड डेटा

Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की वर्ष 2026 की यात्रा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इसी को देखते हुए Airtel ने पूरे ओडिशा में अपने व्यापक नेटवर्क विस्तार की घोषणा की है।

Jagannath Yatra 2026 airtel
Jagannath Yatra 2026 airtel | Image: X , airtel

Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की वर्ष 2026 की यात्रा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इसी को देखते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपनी कमर कस ली है। Airtel ने पूरे ओडिशा में अपने व्यापक नेटवर्क विस्तार की घोषणा की है।

पुरी रथ यात्रा 2026 में कनेक्टिविटी को लेकर भक्तों को कोई परेशानी ना आए इसके लिए एयरटेल ने पुरी में अपने नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। इसमें पवित्र नगरी तक जाने वाले सभी प्रमुख सड़क और रेल कॉरिडोर शामिल हैं। 

Uploaded image

मिलेगा हाई स्पीड डेटा

एयरटेल के अनुसार 5जी सेवा से लैस ये विस्तार नेटवर्क की मांग में अनुमानित वृद्धि को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने का काम करेगा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हाई-स्पीड डेटा सेवाओं के साथ-साथ निर्बाध वॉयस कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 

एक साल में बहुत बड़े स्तर पर नेटवर्क हुआ अपग्रेड  

एयरटेल ने बताया है कि पिछले 12 महीनों में कंपनी ने पूरे ओडिशा में 1,500 से अधिक नई 5जी साइट्स स्थापित की हैं। इससे ओडिशा के 30 जिलों में एयरटेल का नेटवर्क कवरेज बड़े स्तर पर मजबूत हुआ है। कंपनी के अनुसार अब राज्य के शहरी क्षेत्रों, उभरते कस्बों तथा ग्रामीण समुदायों में रहने वाले 11 मिलियन से अधिक ग्राहकों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिल रही है।

Advertisement
Uploaded image

श्रद्धालुओं को कनेक्टिविटी प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता 

भारती एयरटेल ओडिशा के सीओओ, अभिरूप चटर्जी ने कहा, “पुरी रथ यात्रा ओडिशा के सबसे श्रद्धेय और सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने पुरी और प्रमुख यात्रा मार्गों पर व्यापक नेटवर्क विस्तार पूरा कर लिया है। ये प्रयास पूरे उत्सव के दौरान हर ग्राहक को विश्वसनीय, मजबूत और बेहतर नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराने के प्रति एयरटेल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हमने ओडिशा में ₹399 से शुरू होने वाले अनलिमिटेड पैक्स पेश किए हैं। इन पैक्स के तहत सभी प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।" 

बता दें कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान हर वर्ष वॉयस और डेटा ट्रैफिक में होने वाली भारी वृद्धि के कारण भक्तों को खराब नेटवर्क का सामना करना पड़ता था। लेकिन उम्मीद है कि एयरटेल के इस प्रयास के बाद एयरटेल यूजर्स को बेहतर नेटवर्क मिल सकेगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Airtel Vs Jio: सिर्फ 200 रुपये के प्लान में मिल रहा भरपूर डेटा और OTT का मजा, लेकिन जानिए किसका प्लान है बेस्ट

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड