Airtel Vs Jio: सिर्फ 200 रुपये के प्लान में मिल रहा भरपूर डेटा और OTT का मजा, लेकिन जानिए किसका प्लान है बेस्ट
Airtel Vs Jio 200 Plan: एयरटेल और जियो दोनों कंपनियों ने हाल ही में 200 रुपये का एक नया सस्ता प्लान पेश किया है। लेकिन दोनों में से कौन अपने प्लान में ज्यादा सेवाएँ दे रहा है, ये हम आपको आज इस खबर में बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Airtel Vs Jio 200 Plan: एयरटेल और जियो दोनों यूजर्स के लिए कई अच्छे प्लांस पेश करती है। एयरटेल और जियो दोनों कंपनियों ने हाल ही में 200 रुपये का एक नया सस्ता प्लान पेश किया है। अच्छी बात यह भी है कि सस्ते होने के बावजूद भी इस प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ ओटीटी का भी मजा मिलेगा। लेकिन दोनों में से कौन अपने प्लान में ज्यादा सेवाएँ दे रहा है, ये हम आपको आज इस खबर में बताने जा रहे हैं।
जियो और एयरटेल दोनों का 200 रुपये वाला प्लान एक डेटा पैक है। यानि इस प्लान में डेटा मिलता है। लेकिन इन दोनों कंपनियों ने प्लान में ओटीटी जैसी सेवा देकर इसे एक आकर्षित प्लान बना दिया है।
Airtel 200 प्लान
भारती एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को कुल 30 GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ओटीटी की बात करें तो इस प्लान में Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन मिलती है। इसके साथ ही प्लान में Airtel Xstream Play की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलती है। बता दें इस एक सब्स्क्रिप्शन से बहुत सारी ओटीटी ऐप्स की सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाती है। एयरटेल एक्सट्रिम प्ले में सोनी लिव के साथ Lionsgate Play, Discovery+ जैसी करीब 18 ऐप्स की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है।
हालांकि इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। इसके लिए आपको एक अलग से वैलिडिटी वाला प्लान लेना पड़ेगा।
Advertisement
Jio 200 प्लान
रिलायंस जियो के 200 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में भी यूजर्स को कुल 30 GB डेटा ही मिलेगा। इस प्लान में भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल की तरह इस प्लान में यूजर्स को ओटीटी की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है जिनमें Jio Hotstar के साथ Amazon Prime Video, Sony Liv, Zee5, यूट्यूब प्रीमियम समेत कुल 16 ओटीटी ऐप्स शामिल हैं।
हालांकि एयरटेल की तरह इस प्लान में भी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है। और आपको कॉलिंग और एसएमएस के लिए इस प्लान के साथ कोई अलग से वैलिडिटी वाला प्लान लेना पड़ेगा।
Advertisement
बेस्ट कौन हैं
इन दोनों में से जियो का प्लान सिर्फ इसलिए बेहतर है क्यूंकि इसमें यूजर्स को Amazon Prime और यूट्यूब प्रीमियम की फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रही है। बाकी दोनों प्लान में सभी सेवाएँ एक जैसी मिल रही है।
इसे भी पढ़ें- BSNL ने करा दी मौज, सिर्फ 259 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट, फ्री कॉल और OTT भी, जानिए शानदार प्लान