BSNL ने करा दी मौज, सिर्फ 259 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट, फ्री कॉल और OTT भी, जानिए शानदार प्लान

BSNL ने हाल ही में एक नया प्लान BSNL 259 प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को सस्ती कीमत में ब्रॉडबैंड सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही है।

BSNL
BSNL | Image: BSNL

BSNL अपने सस्ते प्लान के कारण एयरटेल और जियो जैसी सभी निजी कंपनियों को चुनौती देती है। इसी क्रम में सरकारी कंपनी ने हाल ही में एक नया प्लान BSNL 259 प्लान पेश किया है। यह प्लान शहरों की जगह गावों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को सस्ती कीमत में ब्रॉडबैंड सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। इस कारण इस प्लान को सिर्फ ग्रामीण यूजर्स ही ले पाएंगे। हम आपको इस प्लान में मिलने वाली सभी सेवाओं की जानकारी देने जा रहे हैं।  

BSNL 259 प्लान 

बीएसएनएल का यह प्लान भारत सरकार की डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत बनाया गया है। इस प्लान में मिल रही सेवाएँ की बात करें तो इसमें आपको प्रति महीने अनलिमिटेड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग जैसी सेवाओं के साथ ओटीटी की भी सेवा फ्री मिलती है। इसके प्लान में मॉडेम भी फ्री मिलता है। इसके साथ ही इंस्टॉलेशन के लिए भी कंपनी आपसे कोई पैसे नहीं लेगी।       

बता दें कि ग्रामीण यूजर्स को इस प्लान के तहत हर महीने अनलिमिटेड डेटा 25 MPBS की स्पीड पर मिलेगा। लेकिन जब वो 700 GB डेटा तक इस्तेमाल कर लेंगे तब स्पीड 25 mbps से घट कर 2 mbps पर पहुंच जाएगी। 

कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में आपको टेलीफोन नंबर दिया जाएगा जिससे आप पूरे देशभर में लोकल-एसटीडी कॉल मुफ्त में कर सकेंगे। 

Advertisement
Uploaded image

ओटीटी का भी है मजा   

BSNL के इस प्लान में यूजर्स को Waves OTT की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगी। इससे आप इस प्लान में फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरीज आदि मुफ्त में देख सकेंगे। 

कैसे मिलेगा प्लान 

BSNL 259 प्लान की कीमत 259 रुपये है। प्लान को खरीदने के लिए यूजर्स को कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 1800-4444 नंबर पर संपर्क करना होगा। इसके साथ ही आप बीएसएनएल की आधिकारिक साइट पर भी जा सकते हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें-  Jio Vs Airtel: 299 रुपये में किसका प्लान है ज्यादा अच्छा, कौन दे रहा ज्यादा डेटा, जानिए दोनों कंपनियों के प्लान का मुकाबला एक साथ

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड