Jio Vs Airtel: 299 रुपये में किसका प्लान है ज्यादा अच्छा, कौन दे रहा ज्यादा डेटा, जानिए दोनों कंपनियों के प्लान का मुकाबला एक साथ

Jio Vs Airtel 299 Plan: हम आपको देश की 2 सबसे बड़ी कंपनियों Jio और Airtel के एक ही 299 प्लान के बारे में बताने जा रह हैं ताकि आप जान सकें कि कौन बेहतर सेवायें दे रहा है।

Jio Airtel
जियो-एरयटेल ने फिर मारी बाजी | Image: PTI

Jio Vs Airtel 299 Plan: सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान एक जैसी कीमतों में पेश करती है। लेकिन फिर भी उस कीमत में सभी कंपनियां अलग-अलग सेवायें प्रदान करती है। हम आपको देश की 2 सबसे बड़ी कंपनियों Jio और Airtel के एक ही 299 प्लान के बारे में बताने जा रह हैं ताकि आप जान सकें कि कौन बेहतर सेवायें दे रहा है। 

Jio Vs Airtel 299 प्लान 

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो और एयरटेल का यह एक प्रीपेड प्लान है। दोनों कंपनियों के प्लान की कीमत 299 रुपये है। 

जियो 299 प्लान 

जियो अपने 299 प्लान में 1.5 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड से मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। रिलायंस जियो के प्लान में 35,100 रुपये की कीमत वाला Gemini का प्रो प्लान भी 18 महीने के लिए फ्री मिल रहा है। इसके साथ ही 5000 GB की क्लाउड स्टोरेज भी मुफ़्त में मिल रही है। इसके अलावा जियो टीवी और जियो क्लाउड की भी सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रही है। 

एयरटेल 299 प्लान 

एयरटेल के 299 प्लान में 1GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड से मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की भी 28 दिन की वैलिडिटी रहती है। भारती एयरटेल यूजर्स को 4000 रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium की सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। इसके साथ ही फ्रॉड कॉल, स्पैम आदि से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अलर्ट सेवा भी फ्री मिलती है। इसके अलावा फ्री हैलो ट्यून की सेवा भी प्लान में मिलती है। 

Advertisement

कौन बेहतर है 

दोनों कंपनियों के प्लान में जियो एयरटेल से बेहतर है क्यूंकि जियो यूजर्स को प्रति दिन 500 एमबी अधिक डेटा यानि 1.5 GB डेटा दे रहा है। इसके साथ ही जेमिनी का प्लान भी यूजर्स के बड़े काम का है। 

इसे भी पढ़ें- FIFA के लिए WhatsApp ने फुटबॉल की इमोजी बदली Trionda बॉल में

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड