Instagram ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, DM का प्राइवेसी फीचर होने जा रहा खत्म, चैट्स पर अब होगी निगरानी
Instagram अपनी DM सेवा से E2EE फीचर हटाने जा रही है जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खत्म हो जाएगी और अब चैट्स को एक्सेस किया जाएगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

पूरी दुनिया में Instagram के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में ही हैं। एक रिपोर्ट अनुसार भारत में कुल 50 करोड़ यूजर्स हैं। Meta के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर DM सेवा भी मिलती है। यह सेवा व्हाट्सऐप की तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से लेस होती है। यानि आप किसी व्यक्ति को मैसेज में क्या भेज रहे हैं ये आपके और मैसेज पाने वाले व्यक्ति के अलावा कोई और नहीं जान सकता। लेकिन अब कंपनी DM सेवा से यह फीचर हटाने जा रही है जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खत्म हो जाएगी और अब चैट्स को एक्सेस किया जाएगा।
कब हटेगा यह फीचर
मेटा ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए यह घोषणा की है कि इस वर्ष 8 मई 2026 के बाद DM सेवा से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर हट जाएगा। इससे चैट्स को मिल रही सुरक्षा लेयर खत्म हो जाएगी।
क्यों खत्म हो रहा है ये फीचर
हालांकि इंस्टाग्राम ने अभी यह नहीं बताया कि आखिर क्यों एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर को DM सेवा से हटाया जा रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने यह कदम बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार के निर्देश के अनुसार उठाया है। इस फीचर के खत्म होने से इंस्टाग्राम पर यूजर्स की चैट्स और कॉल को मेटा का एक्सेस मिल जाएगा। इससे मेटा खुद और जरूरत पड़ने पर सरकार, पुलिस या प्रशासन से जुड़े किसी व्यक्ति को भी चैट्स और कॉल दिखा सकती है।
व्हाट्सऐप और मैसेंजर में मिलता रहेगा यह फीचर
यहां ये भी बता दें कि भले ही इंस्टाग्राम की DM सेवा से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर हटने जा रहा है, लेकिन WhatsApp और Facebook Messenger में यह फीचर मिलता रहेगा। इसलिए यूजर्स को इन प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी चैट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।