अपडेटेड 12 March 2026 at 12:39 IST

WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब मांं-बाप बच्चों के अकाउंट पर रख सकेंगे निगरानी

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही Parent-Managed Accounts नाम का नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के जरिए 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता का कंट्रोल होगा, जिससे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बेहतर होगी।

whatsapp
WhatsApp has launched new account levels to give families more control over their kids' accounts. | Image: WhatsApp

WhatsApp आज हर किसी की जरूरत बन गया है। यही कारण है कि छोटे बच्चे-युवा भी इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ दोस्तों से भी संपर्क में रहते हैं। लेकिन इन ऐप्स के जरिए कई बार छोटे बच्चों तक वो गलत कंटेन्ट भी पहुंच जाता है जो उन तक नहीं पहुंचना चाहिए।  

इस कारण WhatsApp के अनेक अच्छे फीचर्स होने के बावजूद कई माता-पिता अपने बच्चों को इस ऐप से दूर रखते हैं। लेकिन अब इसी समस्या का समाधान के लिए WhatsApp ला रहा है ‘Parent-Managed Accounts’ नाम से एक नया फीचर। यह फीचर जल्द ही नए अपडेट के साथ यूजर्स को उपलब्ध होगा।      

क्या है ये ‘Parent-Managed Accounts’ फीचर 

‘Parent-Managed Accounts’ फीचर के जरिए माता-पिता को अपने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के WhatsApp अकाउंट पर पूरा नियंत्रण मिलता है। इससे उनके बच्चे WhatsApp को कैसे चला रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें मिलती रहेगी। 

मेटा के अनुसार इस नए फीचर से कंपनी का लक्ष्य बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। इससे बच्चों को अपनी ऐप में सीमित बातचीत करने का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही माता-पिता को प्राइवेसी सेटिंग्स को मैनेज करते हुए अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इससे माता-पिता जान सकते हैं कि उनका बच्चा किस व्यक्ति से कब और क्या चैट करता है। 

Advertisement

इस फीचर के जरिए 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सिर्फ प्राइवेट मैसेज या वॉयस कॉल कर सकेंगे। इसका मतलब फोन में सेव कान्टैक्ट से ही बच्चे चैट कर सकेंगे। कोई अनजान व्यक्ति उनसे संपर्क नहीं कर पाएगा। 

ये फीचर्स नहीं मिलेंगे 

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर से बच्चों को स्टेटस अपडेट, व्हाट्सऐप चैनल, मेटा एआई और डिसअपीयर्ड मैसेजेस जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। 

Advertisement

माता-पिता को मिलेंगे नोटीफिकेशन 

इस फीचर के बाद जब बच्चे अपने व्हाट्सऐप में किसी कान्टैक्ट को सेव, ब्लॉक या रिपोर्ट करेंगे तो इसका नोटीफिकेशन उनके माता-पिता के पास जाएगा। 

‘Parent-Managed Accounts’ फीचर को कैसे सेट करें 

इसके लिए माता-पिता को अपने और अपने बच्चों के फोन साथ में रखने होंगे। 

इसके बाद QR कोड स्कैन कर माता पिता अपने बच्चों के व्हाट्सऐप को अपने अकाउंट के साथ लिंक करना होगा। 

इसके रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस में माता पिता को अपने बच्चे की जन्म तिथि डालनी होगी। अगर जन्म तिथि 13 वर्ष से ऊपर हुई तो ‘Parent-Managed Accounts’ फीचर काम नहीं करेगा। 

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, अब मैसेज भेजने के लिए नहीं जागना पड़ेगा रात भर

      

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 12:39 IST