अपडेटेड 24 March 2026 at 11:20 IST
लैपटॉप में आने लगी है ये परेशानी तो समझिए अब उसका आ गया है समय, जानिए कब और किन कारणों से नया लेना ही होता है फायदे का सौदा
हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे और किन हालातों से जान सकेंगे कि कब आपके लैपटॉप का समय आ गया है। जिसके बाद नया लैपटॉप खरीदना ही आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

लैपटॉप में हम हर रोज काम करते हैं। जब हम नया लैपटॉप खरीदते हैं तो वो बहुत बढ़िया चलता है लेकिन धीरे धीरे उसकी परफ़ॉर्मेंस में काफी अंतर आने लगता है। तीन-चार साल बाद यूजर्स को पता नहीं चलता कि उन्हें अब नया लैपटॉप लेना चाहिए या नहीं। इस कारण वो अपने पुराने लैपटॉप में बार बार पैसे लगा कर ठीक कराते रहते हैं। इस कारण कई बार यूजर्स के पैसे भी खर्च होते रहते हैं और उनका काम भी प्रभावित होता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे और किन हालातों से जान सकेंगे कि कब आपके लैपटॉप का समय आ गया है। जिसके बाद नया लैपटॉप खरीदना ही आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
लैपटॉप का बहुत स्लो होना
अगर आपका लैपटॉप बिल्कुल सुस्त हो गया है और अब आप कोई भी काम करते हैं तो वो बहुत बहुत धीमी गति से चलता है। स्विच ऑफ/ऑन या रिस्टार्ट करने में भी बहुत लंबा समय लग रहा है तो आप नया लैपटॉप खरीदने की सोचना शुरू कर दीजिए।
बैटरी डाउन जल्दी होना
कई बार नई बैटरी लगाने के बावजूद भी आपके लैपटॉप की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो रही है तो आप नए लैपटॉप के लिए बजट बनाना शुरू कर दीजिए।
हीटिंग होना
लैपटॉप में यूं तो हीटिंग होती ही है लेकिन अगर आपका लैपटॉप सामान्य से अधिक हीटिंग करने लगे तो आप घर से बाहर निकल कर नया लैपटॉप देखना शुरू कर दीजिए।
Advertisement
लैपटॉप की बॉडी का टूटना
आप अपने लैपटॉप को अंदर से तो ठीक करवा सकते हैं लेकिन अगर आपके लैपटॉप की बॉडी ही टूटने लगी है तो ये एक बड़ा खतरा बनने लगता है। कई बार टूटी बॉडी वाले लैपटॉप में आग तक भी लग सकती है। ऐसे में अगर आपका लैपटॉप टूट गया है तो आपको अब दुकान में जाकर नया लैपटॉप खरीद ही लेना चाहिए। नए लैपटॉप तो मस्त चलेगा ही, साथ ही अब आपका काम भी बिना किसी परेशानी के आराम से होगा।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 11:20 IST