अपडेटेड 14 March 2026 at 08:34 IST
Google Maps में आए कमाल के AI फीचर्स, अब सिर्फ रास्ते ही नहीं बल्कि हर सवाल का मिलेगा 'स्मार्ट' जवाब
गूगल मैप्स में 2 नए फीचर जोड़े गए हैं। इन नए फीचर्स के आने से गूगल मैप्स अब और बेहतर होगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google Maps कंपनी की बेहद लोकप्रिय सेवा है। कंपनी अपनी इस ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़कर इसे बेहतर बनाने में लगी रहती है। अब गूगल मैप्स में 2 नए फीचर जोड़े गए हैं। इन नए फीचर्स के आने से गूगल मैप्स अब और बेहतर होगी।
कौन से हैं वो 2 फीचर्स
Google Maps में Ask Maps और इमर्सिव नेविगेशन जैसे 2 फीचर्स पेश किए गए हैं। इनमें से Ask Maps फीचर तो भारत और अमेरिका में सबसे पहले उपलब्ध होना शुरू हो गया है। तो वहीं इमर्सिव नेविगेशन फीचर को फिलहाल अमेरिका में ही पेश किया गया है।
क्या है ये Ask Maps फीचर
Ask Maps फीचर के जरिए अब आप Google Maps से ज्यादा अच्छे से बात कर सकते हैं। इस फीचर से अब आप जिस जगह पर जा रहे हैं उसके बारे में कोई सवाल पूछ सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को उस सवाल का जवाब पूरी डिटेल के साथ मिलेगा। Ask Maps फीचर की बात करें तो यह फीचर गूगल के AI असिस्टेंट Gemini पर काम करता है।
गूगल के अनुसार यह फीचर यूजर्स को सही और सटीक जानकारी देगा। Ask Maps फीचर यूजर्स को उनकी यात्रा में बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। यह 30 करोड़ से ज्यादा लोकेशन को एनालाइज करके उचित एवं सटीक जानकारी प्रदान करता है।
Advertisement
उदाहरण के तौर पर आपको ऑफिस के बाद किसी व्यक्ति से मिलना है तो आप Ask Maps फीचर के जरिए पूछ सकते हैं कि आज दिल्ली के कनॉट प्लेस में मेरे दोस्त मुझसे मिलने आ रहे हैं, तो मुझे कोई अच्छा रेस्टोरेंट बताओ जहां 4 लोग टेबल पर आराम से बैठ सकें। अब Ask Maps यह पहले से जानता है कि आप शाकाहारी हैं तो वो उन रेस्टोरेंट के नाम आपको सुझाएगा ही नहीं जहां सिर्फ नॉन वेज मिलता है। इतना ही नहीं आप रेस्टोरेंट में अपनी टेबल भी बुक कर सकते हैं।
इमर्सिव नेविगेशन फीचर
Google Maps ने इमर्सिव नेविगेशन फीचर (Immersive Navigation Feature) को अमेरिका में पेश किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इस फीचर को कुछ समय बाद भारत में भी पेश किया जाएगा। इस फीचर से आपको मैप्स अब विविड 3डी व्यू में दिखेंगे। गूगल ने बताया है इसे स्ट्रीट व्यू और एरियल फोटो के डेटा के सहयोग से बनाया गया है। इस फीचर से नेविगेशन के दौरान सड़क, बिल्डिंग आदि के लिए विशेष साइन दिए गए हैं, जो नेविगेशन को और बेहतर बना देंगे।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 08:34 IST