How To Track Train Location: ट्रेन छूटने की चिंता अब होगी खत्म, RailOne ऐप में ऐसे ट्रैक करें लाइव लोकेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
How To Track Train Location: ट्रेन में सफर करने वालों को कभी ट्रेन छूटने की चिंता सताती है तो कभी प्लेटफॉर्म पर लंबे इंतज़ार की। सभी चिंताओं का अंत RailOne App से हो जाएगा क्यूंकि इस ऐप से आप रेलगाड़ी की लोकेशन की जानकारी अपने फोन में ले सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

How To Track Train Location: ट्रेन में सफर करने वालों को कभी ट्रेन छूटने की चिंता सताती है तो कभी प्लेटफॉर्म पर लंबे इंतज़ार की। ट्रेन पकड़ने के बाद भी ट्रेन कब तक उनकी मंजिल तक पहुंचेगी ये चिंता तो पूरे सफर के दौरान रहती है। लेकिन इन सभी चिंताओं का अंत RailOne App से हो जाएगा क्यूंकि इस ऐप से आप रेलगाड़ी की लोकेशन की जानकारी अपने फोन में ले सकते हैं।
RailOne ऐप भारतीय रेल की आधिकारिक ऐप है जिसमें यूं तो कई फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इस ऐप का सबसे काम का ट्रैक लाइव लोकेशन फीचर है। इस फीचर से आप ट्रेन की लोकेशन को लाइव ट्रैक कर सकते हैं। यह ऐप कहां मिलेगी और कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, हम आपको सभी पर जानकारी देने जा रहे हैं। यहां यह भी बता दें कि यह ऐप भारतीय रेल की मुफ्त सेवा है।
RailOne में लोकेशन को कैसे ट्रैक करें
1 RailOne ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। इसलिए सबसे पहले आप यहां से इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
2 अब RailOne ऐप में अपने फोन नंबर से लॉग इन करें।
Advertisement
3 अब रेल वन ऐप के होम पेज में आपको Track Train का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
4 लॉग इन के बाद आपको ऐप में सर्च बार दिखेगी, यहां पर आप ट्रेन का नाम या 5 अंकों का ट्रेन नंबर टाइप करें।
Advertisement
5 इसके बाद आपको अपनी ट्रेन का चुनाव करना है और फिर Current Movement पर टैप/ क्लिक करें। यही आपको Live का ऑप्शन भी मिलेगा।
6 अब आप अपने फोन में ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। आपको रेल वन ऐप में अगले स्टेशन के साथ, ट्रेन चलने की भी उचित जानकारी मिल सकेगी। इससे जब भी ट्रेन देर से चलेगी तो आपको पहले ही पता चल जाएगा और अपना समय खराब होने से बचा सकेंगे।