भारत टैक्सी में ड्राइवर भैया कैसे लगा सकते हैं अपनी गाड़ी, जानिए पूरा तरीका और पाए सारा मुनाफा सीधे अपने खाते में

भारत टैक्सी में सारा मुनाफा सीधे ड्राइवर के पास आता है। यह बात सुन ड्राइवर भईया बहुत खुश तो हो गए। लेकिन अब ड्राइवर भैया इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे कराएंगे ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

bharat taxi driver registration
bharat taxi | Image: Ministry of I&B

केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने हाल ही में Bharat Taxi को दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में शुरू किया है। बता दें कि ‘भारत टैक्सी' सेवा ओला, उबर और रैपिडो से बिल्कुल अलग है। इसकी कमान किसी निजी कंपनी के हाथों में ना होकर सहकार के हाथों में हैं। 

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि इसका सारा मुनाफा सीधे ड्राइवर के पास जाएगा। यह बात सुन ड्राइवर भईया बहुत खुश तो हो गए। लेकिन कुछ ड्राइवर को यह समझ नहीं आया कि भारत टैक्सी में कैसे अपनी गाड़ी का पंजीकरण कराए। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं भारत टैक्सी में अपनी गाड़ी के पंजीकरण कराने का तरीका।   

सबसे पहले तो सभी ड्राइवर भैया को यह बता दें कि भारत टैक्सी में ड्राइवर को कोई कमीशन देना नहीं होता। अगर आपकी गाड़ी है तो आपको सिर्फ 30 रुपये और यदि ऑटो रिक्शा है तो 18 रुपये प्रतिदिन का ऐप एक्सेस शुल्क देना होता है। भारत टैक्सी सेवा में ग्राहक के साथ ड्राइवर की भी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसमें ड्राइवर भैया को 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 5 लाख का फैमिली हेल्थ आदि जैसी कुछ सुविधाएँ भी मिलेगी। लेकिन अब ड्राइवर भैया इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे कराएंगे ये हम आपको बताने जा रहे हैं। 

भारत टैक्सी ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन

1 इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Bharat Taxi Driver ऐप डाउनलोड करनी है। यह आपको प्ले स्टोर (android) और ऐप स्टोर (apple iOS) पर मिलेगी। 

Advertisement

2 अब ऐप में अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें जिसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। 

3 फिर ऐप में आपको अपनी और अपनी गाड़ी से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी है। यहाँ आपको अपना नाम, ईमेल के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का नंबर, आरसी जैसे कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना है। 

Advertisement

4 इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन के जरिए पुलिस आपकी जांच पड़ताल करेगी। 

5 अंत में पुलिस आपको Verified ड्राइवर बना देगी और भारत टैक्सी ऐप में आपको राइड मिलनी शुरू हो जाएगी।  

इसे भी पढ़ें- WhatsApp Backup बनाना है बेहद जरूरी नहीं तो चैट, फोटो, वीडियो सब हो जाएगा गायब; जानिए पूरा प्रोसेस

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड