Google लाया कमाल का फीचर, अब ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कपड़ें पहन कर सकेंगे ट्राई, एक्सचेंज की समस्या होगी खत्म, जानिए कैसे काम करता है ये फीचर
Online Shopping आज भी बहुत से लोग सिर्फ इसलिए नहीं करते क्यूंकि वो वहां मॉल या किसी शोरूम की तरह कपड़ों को पहन कर ट्राई नहीं कर सकते। लेकिन Google ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो इस समस्या को खत्म करने का काम करता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Online Shopping यूं तो अब देश में बहुत बड़े स्तर पर हो रही है। यूं तो कपड़े भी ऑनलाइन बहुत बड़े स्तर पर बेचे जा रहे हैं। लेकिन बहुत लोग कपड़े ऑर्डर करने के बाद सिर्फ इसलिए रिटर्न कर देते हैं क्यूंकि वो उन कपड़ों में खुद को पसंद नहीं करते। इस कारण आज भी बहुत से लोग सिर्फ इसलिए ऑनलाइन कपड़ों की शॉपिंग नहीं करते क्यूंकि वो वहां मॉल या किसी शोरूम की तरह कपड़ों को पहन कर ट्राई नहीं कर सकते। लेकिन Google ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो इस समस्या को खत्म करने का काम करता है।
कौन सा है ये फीचर
Google ने कुछ समय पहले Try it On नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया था। फिलहाल यह फीचर सिर्फ Google Pixel 10 सीरीज के लिए ही पेश किया गया है। इसका मतलब अगर आपके पास Google Pixel 9 सीरीज का भी फोन है तो भी आप इस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
अब हाल ही में गूगल ने Pixel 10 सीरीज में Pixel Drop अपडेट देकर Try it On फीचर को भारत में भी उपलब्ध करा दिया है।
क्या है Try it On फीचर
गूगल के Try it On फीचर से यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कपड़ों को अपने ऊपर पहन कर देख सकते हैं। आप सोच रहे होंगे ये ऑनलाइन कैसे संभव होगा।
Advertisement
इसके लिए शॉपिंग के दौरान आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होती है। फिर अपनी उसी फोटो पर आप उन कपड़ों को पहना सकते हैं जिन्हें आप खरीदने का मन बना रहे हैं। इससे आप कपड़ों को खरीदने से पहले उन्हें अपने ऊपर पहनाकर देख सकते हैं कि आप उन कपड़ों में अच्छे लग रहे हैं या नहीं। कपड़ों के अलावा जूते आदि भी पहनाने का विकल्प मिलता है।
कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
- इस फीचर के लिए सबसे पहले आपको अपने Google Pixel 10 सीरीज के किसी भी फोन में Chrome खोलना है।
- फिर आपको जो खरीदना है वो गूगल पर सर्च करना है। उदाहरण के तौर पर आपको टी-शर्ट खरीदनी है तो आप गूगल में टी-शर्ट सर्च करें।
- इसके बाद आपको विभिन्न कंपनियों की टी-शर्ट दिखने लगेगी। लेकिन आपने नीचे स्क्रॉल करते हुए Popular Products में जाना है।
- फिर आपको Popular Products में कोई टी-शर्ट पसंद करते हुए उस टी-शर्ट के पेज को खोलना है।
- अब आपको उस टी-शर्ट की फोटो के नीचे Try it On मोड नजर आएगा, जिस पर आपने क्लिक/टैप करना है।
- क्यूंकि इस फीचर को आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए आपको यहां अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
- इसके लिए भी कुछ नियाम है जैसे आपकी फुल बॉडी वाली फोटो होनी चाहिए, आपके हाथ जेब में नहीं होने चाहिए। फोटो में अच्छी लाइट में आप दिख रहे होने चाहिए। इसके अलावा आपने फिट कपड़े पहने होने चाहिए।
- फोटो सिलेक्ट करते ही पसंद की गई टी-शर्ट में आपका लुक कुछ सेकंड के अंदर ही तैयार होकर आपके सामने पेश हो जाएगा।