Upcoming Foldable Phones 2026: फोल्डेबल स्मार्टफोन का आने वाला है तूफान, सैमसंग, गूगल के साथ ऐप्पल भी मचा सकता है धमाल
Upcoming Foldable Phones 2026: फोल्डेबल स्मार्टफोन जब से लॉन्च हुए हैं तब से ये सेगमेंट लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय और आकर्षित बना हुआ है। हम आपको इस वर्ष लॉन्च होने वाले सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन और उनके फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Upcoming Foldable Phones 2026: फोल्डेबल स्मार्टफोन जब से लॉन्च हुए हैं तब से ये सेगमेंट लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय और आकर्षित बना हुआ है। Samsung अब तक 7 फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुका है। Google भी अब तक 2 फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुका है। अब इस वर्ष Apple भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रहा है। फिर सैमसंग और गूगल भी इस वर्ष के अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर काम कर रहा है।
हम आपको इस वर्ष लॉन्च होने वाले सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन और उनके फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौन से फोल्डेबल फोन होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy Z Fold 8- सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने में माहिर है। इस वर्ष कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का 8वां एडिशन Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार फोन में S Pen को फिर से दे सकती है। इस फोन में 5000 mah की बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इस बार 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी फोन के वाइड वेरिएंट Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में यूजर्स को बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन मिल सकती है।
Advertisement
Google Pixel 11 Pro Fold- गूगल अपनी Google Pixel 11 सीरीज से इस साल Google Pixel 11 Pro Fold को लॉन्च करेगा। कंपनी अपने हाई एंड फ्लैगशिप फोन को Tensor G6 प्रोसेसर के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही Gemini से कई नए फीचर्स भी यूजर्स को फोन में मिलेंगे।
iPhone Fold- ऐप्पल पहली बार फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है। इससे यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। हालांकि iPhone Fold के लॉन्च पर अभी तक ऐप्पल ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐप्पल iPhone Fold को इसी वर्ष सितंबर के महीने में अपने वार्षिक इवेंट में लॉन्च कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold में 7.8 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले और एक कॉम्पैक्ट कवर स्क्रीन मिल सकती है। इस फोल्डेबल आईफोन में Touch ID की भी फिर वापसी हो सकती है।