पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मेट्रो में सफर करना हुआ सस्ता, Uber ऐप से ऐसे मिल रहा 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच Uber ने मेट्रो के किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का बड़ा ऐलान किया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई है। वैश्विक संकट के बीच एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बार बढ़ोतरी है। पीएम मोदी पहले ही देश के लोगों से मेट्रो में सफर करने की अपील कर चुके हैं। इस बीच Uber ने मेट्रो के किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का बड़ा ऐलान किया है।
मेट्रो में सस्ता हुआ सफर
ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस उबर ने हाल ही में अपनी अपनी ऐप में मेट्रो टिकट खरीदने का फीचर जोड़ा है। इस फीचर से उबर यूजर्स अब उबर की ऐप से मेट्रो की टिकट भी खरीद सकेंगे। यूजर्स को टिकट लेने के लिए मेट्रो स्टेशन में जाकर लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। इस फीचर से स्टेशन पहुंचते ही वो झट से अपनी टिकट खरीद सकेंगे।
किन राज्यों में शुरु हुई उबर की सुविधा
उबर ऐप से मेट्रो टिकट खरीदने की यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और चेन्नई में शुरु की है। इन सभी शहरों में 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है।
प्रीपेड कार्ड से भी बेहतर है ये फीचर
मेट्रो में रोज सफर करने वाले लोग बहुत वर्षों से दिल्ली मेट्रो के प्रीपेड कार्ड के जरिए यात्रा करते हैं। लेकिन जब इसका बैलन्स खत्म हो जाता है तो इस कार्ड को रिचार्ज करने के लिए स्टेशन में लाइन में लगना पड़ता है। बाद में कार्ड में भी ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा शुरू हो गई लेकिन रिचार्ज के बाद कार्ड को वैलिड, स्टेशन में लाइन में लग कर ही कराना पड़ता है।
Advertisement
लेकिन Uber ऐप से मेट्रो टिकट खरीदना बेहद सुविधा जनक है। यहां से टिकट खरीद कर आपको ऐप में दिख रही टिकट को स्कैन कर सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा मिलती है। अच्छी बात यह भी है कि उबर ने लोगों को आकर्षित करने के लिए 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट जारी कर दिया है।
कैसे मिलेगी उबर ऐप से टिकट
- सबसे पहले Uber ऐप खोलें, अब होम स्क्रीन पर आपको Metro का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक/ टैप करें।
- इसके बाद आपको जिस मेट्रो स्टेशन पर मौजूद है, उसका नाम Where From बार में डालना है।
- और फिर जिस स्टेशन पर आपको अंत में पहुंचना है उसका नाम Where To बार में टाइप करना है।
- इसके बाद आपको Buy Metro ticket ऑप्शन पर क्लिक/ टैप करना है।
- फिर आपको डिस्काउंट के साथ टिकट के पैसे दिखेंगे।
- इसकी के नीचे आपको पेमेंट का ऑप्शन भी दिखेगा जिसके बाद Continue to Pay ऑप्शन पर क्लिक/टैप करना है।
- अब यहां आप अपनी UPI ऐप सिलेक्ट कर उससे डिस्काउंट के साथ टिकट खरीद सकेंगे।
- इसके बाद आपको Uber ऐप में एक QR कोड दिखेगा, जिसे स्कैनिंग मशीन पर स्कैन करते ही आप प्लेटफॉर्म के अंदर जा सकेंगे।