AC Smell: आपके एसी में आती है बदबू? जानिए इसके पीछे के कारण, इस आसान तरीके से करें ठीक

AC Smell: बहुत लोगों के AC में अक्सर एक बदबू आने लगती है। हालांकि यह थोड़ी देर में हवा के फ़्लो के कारण खत्म भी हो जाती है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको यह बदबू क्यों और किस कारण से आती है।

ac smell
ac smell | Image: GEmini

AC Smell: अभी बेशक देश भर में मानसून आ गया है लेकिन इस मौसम में उमस के साथ नमी भी बढ़ जाती है। इस कारण बहुत लोगों के AC में अक्सर एक बदबू आने लगती है। हालांकि यह थोड़ी देर में हवा के फ़्लो के कारण खत्म भी हो जाती है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको यह बदबू क्यों और किस कारण से आती है। साथ ही हम इस बदबू को खत्म करने का उपाय भी बताएंगे। 

AC में क्यों आती है बदबू 

बैक्टीरिया और फंगस का पनपना- बारिश के मौसम के दौरान एसी के अंदर भी नमी देखने को मिल जाती है। आपको पता भी नहीं चलता कि आपके एसी में फंगस-बैक्टीरिया आदि कब उत्पन्न होने लगते हैं। इससे एसी चलाने के दौरान बदबू आने लगती है।

एसी ड्रेन पाइप- बदबू आने का एक कारण एसी का ड्रेन पाइप भी हो सकता है। मानसून के सीजन में ड्रेन पाइप में पानी जमा हो जाता है। इस कारण भी एसी में बदबू आने लगती है।   

Air Filter में धूल जमना - अगर आप एसी बहुत ज्यादा चलाते हैं और आपने काफी दिनों से सर्विस भी नहीं कराई तो आपके एयर फ़िल्टर में धूल जमी हो सकती है। इससे एसी को चलाते ही नमी और धूल आपस में मिलकर बदबू फैंकने का काम करती है।   

Advertisement

इलाज क्या करें 

एसी में से बदबू आने पर सबसे आसान तरीका तो यह है कि आप AC की सर्विस करा लें। इसके साथ ही जब भी आप एसी ऑन करते हैं तो पहले Fan मोड एक्टिव कर लें। इससे बदबू बहुत कम महसूस होती है। आप अपने आप से एसी के अंदर मौजूद एयर फ़िल्टर को भी साफ कर सकते हैं। अगर बदबू नहीं भी आती तो भी महीने में एक बार भी फ़िल्टर साफ करे लेंगे तो बदबू नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: Airtel ने बड़े स्तर पर नेटवर्क किया अपग्रेड

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड