iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए बंपर ऑफर

Apple की नई iPhone 18 सीरीज से लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आज से भारतीय बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। लेकिन हम आपको यहां यह बताने जा रहे हैं कि आप कहां से सबसे सस्ती कीमत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीद सकते हैं।

iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro | Image: apple

Apple की नई iPhone 18 सीरीज से लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आज से भारतीय बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश भर में सभी ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर और पार्टनर स्टोर खुलने से पहले ही ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी। यह बताता है कि ऐप्पल की नई आईफोन 18 प्रो सीरीज के लिए भी ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज है। 

लेकिन हम आपको यहां यह बताने जा रहे हैं कि आप कहां से सबसे सस्ती कीमत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीद सकते हैं। 

कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

iPhone 18 Pro के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत 2,39,900 और 2 TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है।  

तो वहीं iPhone 18 Pro Pro Max के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत 2,54,900 और 2 TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है। 

Advertisement

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों ऐप्पल के दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे और बंगलुरु समेत सभी 6 स्टोर के साथ देश भर में मौजूद सभी ऐप्पल के पार्टनर स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही क्रोमा, रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल चेन के स्टोर और ऑनलाइन नेटवर्क पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन पर भी iPhone 18 Pro सीरीज के सभी वेरिएंट उपलब्ध हैं। 

सभी जगह पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत यही है। इसके साथ सभी जगह अलग-अलग बैंक ऑफर के जरिए 6000 से 7000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

Advertisement
Uploaded image

सबसे सस्ता कहां 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सबसे सस्ता सिर्फ फ्लिपकार्ट मिल रहा है। यूं तो यहां भी SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन यहां पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहकों को 8000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 4000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और 4000 रुपये कैशबैक के जरिए मिलेंगे। इसके अलावा यहां 65,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आप और भी सस्ती कीमत में महंगे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीद सकते हैं। 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फीचर्स 

डिजाइन- ऐप्पल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए कलर्स में लॉन्च किया है जिनमें Burgundy Red, Black, Silver और Glacier के नाम शामिल हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों की बॉडी Ceramic Shield से लेस है जो इसे सुरक्षित बनाती है। दोनों फोन को IP68 की रेटिंग दी गई जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से भी सुरक्षा प्रदान करेगी। 

डिस्प्ले- iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है तो वहीं Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। 

चिप और ओएस- दोनों आईफोन में नई A20 Pro चिप लगाई गई है। ऐप्पल का कहना है यह AI के लिए किसी भी स्मार्टफोन में लगी सबसे बेस्ट चिप है। इसी के साथ दोनों iOS 27 के साथ लॉन्च हुए हैं। ऐप्पल ने फोन में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए वेपर चैंबर लगाया है जो iPhone 17 Pro में लगाए गए वेपर चैंबर की तुलना में तीन गुना बड़ा है। आईफोन 18 सीरीज में इस बार डायनैमिक आईलैंड में बदलाव करते हुए इसे छोटा कर दिया है। 

कैमरा - कैमरा पर गौर करें तो दोनों आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें 48 MP का वेरिएबल अपर्चर वाला मेन फ्यूजन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्र वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- ऐप्पल के अनुसार iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और Pro Max में 45 घंटे तक तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A Review: अपर मिड रेंज में राजा है गूगल का यह फोन

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड