अपडेटेड 19 February 2026 at 22:14 IST
Voter ID Card Update: घर बैठे बदल सकते हैं वोटर आईडी में अपना पता, जानें ऑनलाइन एड्रेस चेंज करने का तरीका
Voter ID Card Address Change Update: अगर आपने भी अपना घर बदल लिया है और वोटर आईडी में पता अपडेट करना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस अब बिल्कुल आसान हो गया है। इसके लिए आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Voter ID Card Update: भारत में विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसमें बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट्स से लेकर सरकारी याजनाओं के लिए डॉक्यूमेंट्स तक शामिल हैं। लगभग सबमें हीं पहचान और एड्रेस मांगा जाता है। कुछ इन्हीं महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है वोटर आईडी कार्ड, जो भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। इसे अक्सर लोग सिर्फ मतदान का अधिकार देने वाला एक कार्ड मान लेते हैं, लेकिन बता दें, यह एक वैलिड पहचान-पत्र और एड्रेस प्रूफ भी है।
कब करें ऑनलाइन एड्रेस अपडेट
ऐसे में इस भ्रम में बिल्कुल भी न रहें कि अगर आप किसी नए घर में शिफ्ट हुए हैं, या शहर बदला है या उसी इलाके में मकान बदला है, तो उसे अपडेट करने की जरूरत नहीं है। इसमें तुरंत अपना पता अपडेट कर लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
एक अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको लंबी कतारों में लगने या दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसके लिए पूरा प्रोसेस आप आसान तरीके से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
एड्रेस अपडेट के लिए आपको एक वैलिड एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप बिजली, पानी या गैस बिल, आधार कार्ड, बैंक या डाकघर पासबुक, भारतीय पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट या प्राॅपर्टी से जुड़े कागजात इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि उनमें आपका नया पता साफ तौर पर दर्ज होनी चाहिए।
Advertisement
क्या है ऑनलाइन एड्रेस अपडेट के स्टेप्स?
- अगर आप अपना पता घर बैठे ऑनलाइन चेंज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर लॉगइन करें।
- अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- होमपेज पर एड्रेस करेक्शन या शिफ्टिंग से जुड़ा ऑप्शन चुनें और फॉर्म 8 पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और वोटर डिटेल भरनी होगी।
- इसके बाद निवास स्थान चेंज का ऑप्शन चुनें।
- अगर आपका नया घर उसी विधानसभा क्षेत्र में है, तो संबंधित ऑप्शन चुनें। यदि एरिया बदल दिया है, तो बाहर वाला ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- फिर राज्य, जिला और निर्वाचन क्षेत्र भरें।
- आधार नंबर, मोबाइल और ईमेल दर्ज करें। साथ ही नए पते का डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें।
- इसके बाद घोषणा स्वीकार करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन प्रोसेस होने के बाद आपका पता मतदाता सूची और कार्ड दोनों में अपडेट हो जाएगा।
कैसे करें स्टेटस ट्रैक?
बता दें, आवेदन सबमिट करने के बाद आप उसी पोर्टल पर लॉगइन करके रेफरेंस नंबर के जरिए स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपका आवेदन किस स्टेज में है।
अगर किसी वजह से ऑनलाइन प्रोसेस पूरी न कर पाएं तो नजदीकी चुनाव कार्यालय जाकर फॉर्म 8 भरकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद आपका अपडेटेड वोटर कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 22:14 IST