moto pad 70 PRO हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी, बैटरी भी है बाहुबली, जानिए फीचर्स और कीमत
moto pad 70 PRO Launch: मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट moto pad 70 PRO लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस टैबलेट को प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी, एंटरटेनमेंट, लर्निंग और मल्टीटास्किंग को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए बनाया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

moto pad 70 PRO Launch: लेनोवो ग्रुप की कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट moto pad 70 PRO लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस टैबलेट को प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी, एंटरटेनमेंट, लर्निंग और मल्टीटास्किंग को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए बनाया गया है।
moto pad 70 PRO के फीचर्स
मेटल डिजाइन वाले इस टैबलेट का वजन 589 ग्राम और मोटाई 6.2 एमएम है। यह Pantone Titan कलर के साथ पेश किया गया है।
यह टैब Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। यह टैब 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। इसमें LPDDR5X रैम लगाई गई है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
Moto pad 70 PRO टैब में 13 इंच की स्क्रीन पर 3.5K रेजोल्यूशन पर सेगमेंट का बेस्ट डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मोटोरोला के इस टैब में JBL के 4 स्पीकर्स लगाए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से बेहतरीन साउन्ड देने का काम करेंगे।
Advertisement
मोटोरोला के इस टैबलेट में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूज़र्स के कंटेंट सीखने, बनाने और उससे जुड़ने के तरीके को बदल देते हैं। इसमें 'स्मार्टर रीडर' ऐप और AI नोट्स फीचर का इस्तेमाल कर यूज़र्स आसानी से इंटरैक्शन के ज़रिए एक्सप्लेनेशन, समरी, ट्रांसलेशन और संदर्भ से जुड़ी जानकारी तुरंत पा सकते।
मिलेगी कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी
moto Pad 70 PRO डेडिकेटेड कीबोर्ड एक्सेसरी के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इससे टैबलेट से भी कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी मिलेगी। इसमें एक डेडिकेटेड स्मार्ट की भी दी गई है जिससे यूजर्स फुल कीबोर्ड लेआउट, टचपैड सपोर्ट और तुरंत AI इंटरैक्शन कर सकते हैं।
Advertisement
मिलेगी बाहुबली बैटरी
बैटरी की बात करें तो मोटोरोला ने इस टैबलेट में 10200 mAh की बड़ी बैटरी लगाई है। इसके लिए कंपनी ने 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है।
कीमत और उपलब्धता
moto Pad 70 PRO के 8 +128 GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये, 8 + 256 GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इस टैबलेट का 8 + 256 GB वेरिएंट कीबोर्ड के साथ आया है जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। moto Pad 70 PRO की सेल 4 जुलाई से मोटोरोला की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट के साथ देश के प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।