Upcoming Smartphones: दो दिन में लॉन्च होंगे ये 2 नए शानदार स्मार्टफोन, अभी जानिए फीचर्स

Upcoming Smartphones: जून महीना खत्म होने से पहले भारत में 2 और नए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो जाएंगे। इनमें सैमसंग और वनप्लस जैसी 2 कंपनियों के नाम शामिल है।

upcoming smartphones
upcoming smartphones | Image: Samsung, OnePlus

Upcoming Smartphones: जून महीना खत्म होने से पहले भारत में 2 और नए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो जाएंगे। इनमें सैमसंग और वनप्लस जैसी 2 कंपनियों के नाम शामिल है। अच्छी बात यह भी है कि ये दोनों बजट और मिड रेंज फोन होंगे जिससे आपको इन्हें खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। 

कौन से फोन होंगे लॉन्च 

Samsung Galaxy M47 5G

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग भारत में अपना नया मिड रेंज फोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 29 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue जैसे 2 कलर्स के साथ पेश होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4nm वाला Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा होगा। 

Uploaded image

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर मिलेगा जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। फोन में LPDDR5X रैम लगी होगी। इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

इस फोन में 50 MP का OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 MP का HDR फ्रंट कैमरा लगा होगा। इस फोन में 4K पर वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ फोन में मौजूद Nightography मोड से अंधेरे या लो लाइट में भी शानदार फोटो खींचे जा सकेंगे। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ पेश होगा। कंपनी फोन में 6 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष का ही सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

Advertisement
Uploaded image

OnePlus N6

चीनी कंपनी वनप्लस तो एक नई N सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिससे वनप्लस Gen Z को ध्यान में रखते हुए फोन के फीचर्स पेश करेगी। यह फोन ब्लैक और ग्रीन जैसे 2 कलर में पेश होगा। OnePlus N6 में 8000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जाएगा। कंपनी हमेशा अपने फोन के साथ चार्जर देती आई है। इसलिए इस फोन के साथ भी चार्जर भी मिलेगा। OnePlus N6 फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलेगा 

कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर OnePlus N6 की बैटरी 3 दिन तक चलेगी। यह उसका यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश होगा। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 6 माइक्रोफोन के साथ भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord Buds 4, AI के जरिए आंधी-तूफान में भी मिलेगी साफ आवाज

 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड