Maruti Suzuki Cars Price Hike: दो दिन बचे हैं...1 जून से हो जाएगी मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियां महंगी, तुरतं करें बुक; बच जाएंगे 30000 रुपये

Maruti Suzuki Cars Price Hike: मारुति सुजुकी ने 1 जून 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर रखी है। लेकिन आपके पास 2 दिन बचे हैं जिनमें सस्ती कीमत में गाड़ी खरीदकर आप 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

maruti suzuki cars
maruti suzuki cars | Image: maruti suzuki

Maruti Suzuki Cars Price Hike: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पूरी दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस कारण भारत समेत दुनिया भर महंगाई बढ़ती जा रही है। दूध से लेकर ऑटोमोबाइल तक की कंपनियों ने अपनी कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है।   

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने 1 जून 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर रखी है। इस कारण मारुति सुजुकी की गाड़ियां करीब 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी गाड़ियों की कीमतें 30,000 रुपये बढ़ जाएगी। मारुति अलग-अलग गाड़ियों के मॉडल की कीमतों में इजाफा करेगी लेकिन बढ़ोतरी की अधिकतम कीमत 30,000 रुपये रहेगी। 

Uploaded image

कीमत 3.50 लाख रुपये से 28 लाख के पार जाती है 

बता दें कि मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती गाड़ी Alto K10 और S-Presso है जिनकी एक्स शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है तो वहीं सबसे महंगी गाड़ी Invicto है जिसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 28 लाख से भी ज्यादा जाती है। ऑल्टो K10 जहां मारुति सुजुकी के एरिना शोरूम में मिलती है तो वहीं Invicto कंपनी के नेक्सा शोरूम पर उपलब्ध रहती है। 

Uploaded image

अभी है शानदार मौका 

मारुति सुजुकी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा 1 जून से करेगी लेकिन आपके पास अभी 30 और 31 मई के दो दिन पूरे बचे हैं। ऐसे में अगर आप भी कंपनी की ऑल्टो K10, WagonR, डिजायर, अर्टिगा, बलेनो, ब्रेजा, XL6, Invicto जैसी तमाम हैचबैक, सेडान या एसयूवी गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं तो इन दो दिन में जाकर आप गाड़ी की बुकिंग कराकर अपने पैसे बचा सकते हैं। 

Advertisement
Uploaded image

1 जून के बाद भी बढ़ सकती है कीमतें 

हालांकि मारुति सुजुकी ने अभी सिर्फ 1 जून से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन दुनिया भर में हालातों के ठीक ना होने के कारण कंपनी आगे भी कीमतों में इजाफा कर सकती है। इस कारण अभी आपके पास सस्ती कीमत में गाड़ी खरीदने का शानदार अवसर है। 

इसे भी पढ़ें- Tata Tiago 2026: टाटा ने हिलाया बाजार, लॉन्च की सबसे सस्ती CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ी, बैटरी पर मिलेगी लाइफटाइम वारंटी, जानिए कीमत और फीचर्स

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड