Tata Tiago 2026: टाटा ने हिलाया बाजार, लॉन्च की सबसे सस्ती CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ी, बैटरी पर मिलेगी लाइफटाइम वारंटी, जानिए कीमत और फीचर्स
Tata Tiago 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती गाड़ी Tata Tiago का नया 2026 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। EV वेरिएंट में तो टाटा ने बैटरी पर अब लाइफटाइम वारंटी देना का बड़ा ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Tata Tiago 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती गाड़ी Tata Tiago का नया 2026 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Tata Tiago अपने सेगमेंट की पहली गाड़ी है जो पेट्रोल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट में उपलब्ध है। टाटा ने नई Tiago में अपडेटेड एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी है जिसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360° सराउंड व्यू सिस्टम भी शामिल है। EV वेरिएंट में तो टाटा ने बैटरी पर अब लाइफटाइम वारंटी देना का बड़ा ऐलान कर दिया है।
एक्सटीरियर
एक्सटीरियर पर ध्यान दें तो Tata Tiago 2026 फेसलिफ्ट को इस बार Varanasi Vibrance नाम से एक नए कलर में लॉन्च किया गया है। तो वहीं Tata Tiago EV को Dehradun Dew नाम के कलर के साथ उतारा गया है। इसके अलावा पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट Pangong Pulse और Sobo Surge कलर्स में मिलेंगे।
नई टियागो में नया front fascia, LED DRLs के साथ Lux Beam हेडलैंप्स, R15 डायमंड कट डायनामिक अलॉय व्हील्स, Halo Lightbar कनेक्टेड टेल लैंप्स दिए गए हैं।
इंटीरियर
टाटा टियागो 2026 में डुअल स्क्रीन के साथ Fabricia Luxe डैशबोर्ड, SportLuxe स्टीयरिंग व्हील और Grand Tech कंसोल दिया गया है।
Advertisement
नए टेक्नोलॉजी फीचर्स
Tata Tiago 2026 से सेगमेंट में पहली बार 360° सराउंड व्यू सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही गाड़ी में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 10.24 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट वायरलेस ऐप्पल कर प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जर के साथ डुअल स्मार्टफोन डेक, 35+ कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ iRA कनेक्टिविटी और EV के लिए Zipfast 65 W टाइप सी USB चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
EV की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी
Tata ने Tiago 2026 की HV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी (15 वर्ष तक) देने का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इस EV में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है जिससे सिर्फ़ 18 मिनट में 100 किलोमीटर की रेंज मिल सकेगी। टाटा के अनुसार इससे गाड़ी की वैल्यू चार से पांच साल में वापस मिल जाएगी।
Advertisement
इंजन
टाटा ने नई टियागो के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से 86 hp पावर और 113 Nm टॉर्क मिलेगा। यह वेरिएंट 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) दोनों वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।
टियागो 2026 के CNG वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक (AMT) का विकल्प मिलेगा। बता दें कि नया वेरिएंट भी पिछले वेरिएंट की तरह Twin-Cylinder iCNG टेक्नोलॉजी के साथ पेश हुआ है।
सुरक्षा का भी रखा गया है ध्यान
Tiago EV 2026 में एडवांस्ड सेफ्टी आर्किटेक्चर के तहत स्टैंडर्ड 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी सिस्टम दिया गया है।
कीमत
Tata Tiago 2026 की एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख से शुरु होती है और 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
टाटा टियागो पेट्रोल के Smart वेरिएंट की कीमत 4.69 लाख रुपये, Pure की कीमत 5.49 लाख रुपये, Pure+ की कीमत 5.99 लाख रुपये, Pure+ A की कीमत 6.49 लाख रुपये, Creative की कीमत 6.99 लाख रुपये और Creative+ की कीमत 7.29 लाख रुपये है।
टाटा टियागो CNG MT Smart वेरिएंट की कीमत 5.79 लाख रुपये, Pure की कीमत 6.49 लाख रुपये, Pure+ की कीमत 6.99 लाख रुपये, Pure+ A की कीमत 7.49 लाख रुपये और Creative की कीमत 7.99 लाख रुपये है।
टियागो EV के 19 kWh बैटरी वेरिएंट Smart की कीमत 6.99 लाख रुपये और Pure+ की कीमत 8.49 लाख रुपये है।
Tiago EV के 24 kWh बैटरी Pure+ की कीमत 9.49 लाख रुपये और Creative+ की कीमत 9.99 लाख रुपये है।