iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले Apple में हुआ बड़ा बदलाव, टिम कुक की जगह जॉन टर्नस बने नए CEO, AI होगी बड़ी चुनौती

Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया है। 65 वर्षीय टिम कुक (Tim Cook) ऐप्पल (Apple) के CEO का पद छोड़ चुके हैं और अब 1 सितंबर से जॉन टर्नस (John Ternus) ने apple के नए CEO के रूप में अपना पद संभाल लिया है।

apple john ternus
apple john ternus | Image: apple john ternus

Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया है। 65 वर्षीय टिम कुक (Tim Cook) ऐप्पल (Apple) के CEO का पद छोड़ चुके हैं और अब 1 सितंबर से जॉन टर्नस (John Ternus) ने apple के नए CEO के रूप में अपना पद संभाल लिया है। हालांकि इस बदलाव का ऐलान पहले ही अप्रैल के महीने में किया जा चुका था। 

15 वर्षों से थे सीईओ 

गौरतलब है कि टिम कुक पिछले 15 वर्षों से सीईओ के रूप में ऐप्पल का नेतृत्व कर रहे थे। टिम मार्च 1998 में ऐप्पल से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जुड़े थे। लेकिन जब ऐप्पल के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स ने अपने स्वास्थ्य संबंधों के बाद सीईओ का पद छोड़ था। तब कंपनी ने टिम कुक का प्रमोशन करते हुए उन्हें सीईओ बनाया था। उसके बाद सन 2011 से ही टिम कुक ऐप्पल के सीईओ पद पर बने हुए हैं। 

दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूशन वाली कंपनी बनाया 

टिम कुक ने ऐप्पल को कई बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। कुक के कार्यकाल के दौरान ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूशन वाली कंपनी बनी। वर्ष 2018 में ऐप्पल पहली अमेरिकी कंपनी बनी थी, जिसकी मार्केट वैल्यूशन 1 ट्रिलियन डॉलर से पार पहुंची थी। आज ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन 3.6 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस कारण दुनिया के कई देशों की जीडीपी से बड़ी ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन है।

Uploaded image

टिम ऐप्पल नहीं छोड़ेंगे 

बता दें कि भले ही जॉन टर्नस अब ऐप्पल के नए सीईओ बन चुके हैं लेकिन टीम कुक अभी भी ऐप्पल से जुड़े रहेंगे। अब 15 वर्ष तक सीईओ के पद पर कार्यरत रहने के बाद Tim Cook कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। इस भूमिका में वह वैश्विक नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क और कंपनी से जुड़े चुनिंदा मामलों पर काम करेंगे। टेरनस को ऐप्पल के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है।

Advertisement

कौन हैं जॉन टेरनस 

गौरतलब है कि जॉन टर्नस भी ऐप्पल में कोई नए नहीं हैं। वर्ष 2001 में वह एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम में शामिल हुए थे और 2021 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। उन्होंने वर्षों से ऐप्पल के विभिन्न उत्पादों की हार्डवेयर इंजीनियरिंग की निगरानी करते हुए iPhone, iPad, AirPods और Mac के नए नए वेरिएंट को बेहतर से बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाई। 

Uploaded image

सबसे पतले iPhone Air को किया लॉन्च 

पिछले वर्ष लॉन्च हुए सबसे पतले iPhone Air और Macbook Neo को भी जॉन टर्नस के नेतृत्व वाली टीम ने लॉन्च किया था।

Advertisement

AI बनेगा बड़ी चुनौती

जॉन टर्नस उस समय ऐप्पल के सीईओ बने हैं जब कंपनी के लिए AI एक बड़ी रणनीतिक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में टर्नस के लिए AI में ऐप्पल को मजबूत करने के साथ मजबूत इकोसिस्टम बेस्ड बिजनेस मॉडल और अपना कस्टमर बेस को बनाए रखने की बड़ी चुनौती सामने होगी।  

इसे भी पढ़ें- JSW MG मोटर इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, पार्थ जिंदल बने नए चेयरमैन, IPL से है ये बड़ा कनेक्शन

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड