JSW MG मोटर इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, पार्थ जिंदल बने नए चेयरमैन, IPL से है ये बड़ा कनेक्शन
MG Hector, Windsor, Astor और Majestor जैसी तमाम शानदार कार की निर्माता कंपनी JSW MG मोटर इंडिया के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने पार्थ जिंदल (Parth Jindal) को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

MG Hector, Windsor, Astor और Majestor जैसी तमाम शानदार कार की निर्माता कंपनी JSW MG मोटर इंडिया के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने पार्थ जिंदल (Parth Jindal) को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। बता दें कि यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से प्रभावित होगी।
कौन हैं पार्थ जिंदल
पर्थ जिंदल का जन्म 19 मई 1990 को हुआ था। 36 वर्षीय पर्थ के पिता सज्जन जिंदल JSW ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) हैं। इसी तरह उनकी माता संगीत जिंदल भी JSW फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं जो JSW ग्रुप के CSR का काम संभालती हैं।
शुरुआत से ही बोर्ड में शामिल रहे
JSW MG मोटर इंडिया का गठन 2023 में हुआ। यह भारतीय कंपनी JSW और चीनी कंपनी SAIC मोटर का जॉइंट वेंचर बना जिसके तहत कंपनी ब्रिटिश कंपनी MG मोटर्स की गाड़ियां भारत में निर्माण और बेचने का काम करती है। इस जॉइन्ट वेंचर में JSW के पास 35 प्रतिशत और SAIC मोटर के पास 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। शेष 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी भारतीय वित्तीय संस्थान, डीलर्स और कर्मचारियों की है।
गौरतलब है कि पार्थ जिंदल जॉइंट वेंचर के बनने के समय से ही JSW MG मोटर इंडिया के बोर्ड में शामिल रहे हैं। उन्होंने कंपनी की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी, मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार और लोकलाइज़ेशन प्रोग्राम को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।
Advertisement
JSW ग्रुप की कई कंपनियों में कर चुके हैं काम
बता दें कि पार्थ जिंदल JSW सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर, JSW पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, JSW Dulux लिमिटेड के चेयरमैन, JSW MG मोटर इंडिया के चेयरमैन और JSW एनर्जी के बोर्ड में डायरेक्टर रह चुके हैं।
IPL से भी है कनेक्शन
पार्थ जिंदल JSW स्पोर्ट्स के फ़ाउंडर भी रहे हैं इस कारण वो दिल्ली की आईपीएल टीम ‘दिल्ली कैपिटल्स’ के चेयरमैन और को-ओनर भी हैं। ‘दिल्ली कैपिटल्स’ GMR ग्रुप और JSW ग्रुप दोनों की टीम है, जिसमें JSW की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।