RBI ने आनंद महिंद्रा और पूर्व ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को सेंट्रल बोर्ड में किया शामिल, उद्योग के साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलेगा सहयोग
भारतीय रिसर्व बैंक (RBI) के सेंट्रल बोर्ड में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को फिर एक बार जगह मिली है। इनके साथ ही इस बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख एस. सोमनाथ को पहली बार इस बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

भारतीय रिसर्व बैंक (RBI) के सेंट्रल बोर्ड में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को फिर एक बार जगह मिली है। इनके साथ ही इस बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख एस. सोमनाथ को पहली बार इस बोर्ड में नियुक्त किया गया है। RBI की यह दोनों नई नियुक्तियां 20 अगस्त 2026 से प्रभावी भी हो गई है।
केंद्र सरकार ने एस सोमनाथ श्रीधरा पनिक्कर को सेंट्रल बोर्ड में पार्ट टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि इनकी नियुक्ति से वित्तीय और तकनीकी क्षेत्र के अनुभव वाला एक नया व्यक्ति बोर्ड से जुड़ा है। तो वहीं आनंद महिंद्रा जो पहले से ही RBI के बोर्ड से सेंट्रल बोर्ड से जुड़े हुए थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने एक बार फिर उन्हें अगले और 4 वर्ष के लिए नियुक्त किया है।
RBI के सेंट्रल बोर्ड में हुए 11 सदस्य
इन दो नियुक्तियों के बाद RBI के सेंट्रल बोर्ड में कुल 11 सदस्य हो गए हैं। बता दें कि इस सेंट्रल बोर्ड में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा और डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता, शिरीष चंद्र मुर्मू और रोहित जैन शामिल हैं। तो वहीं इस बोर्ड के गैर-आधिकारिक निदेशकों में आनंद महिंद्रा, एस सोमनाथ, रेवती अय्यर, प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी, अनुराधा ठाकुर और पूर्व सचिव संजय लोहिया शामिल हैं।
उद्योग के साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलेगा सहयोग
इस नई नियुक्ति से जहां उद्योग के क्षेत्र में निरंतरता बनी रहेगी। तो वहीं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ एस. सोमनाथ अपना अनुभव RBI के डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और वित्तीय तकनीक (FinTech) विभाग को दे सकेंगे।