iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हुए भारत में लॉन्च, मिलेगी अब तक की सबसे बेस्ट A20 Pro चिप, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत और सेल डेट तक सब कुछ
Apple Event 2026: ऐपल ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स पर गौर करें तो इस बार ऐपल ने AI को ध्यान में रखते हुए अपना अब तक की सबसे बेस्ट चिप A20 Pro लगाई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Apple Event 2026: ऐपल ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स पर गौर करें तो इस बार ऐपल ने AI को ध्यान में रखते हुए अपना अब तक की सबसे बेस्ट चिप A20 Pro लगाई है। ऐप्पल का कहना है यह AI के लिए किसी भी स्मार्टफोन में लगी सबसे बेस्ट चिप है।
नए कलर्स
ऐप्पल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए कलर्स में लॉन्च किया है जिनमें Burgundy Red, Black, Silver और Glacier के नाम शामिल हैं।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फीचर्स
डिजाइन- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों की बॉडी Ceramic Shield से लेस है जो इसे सुरक्षित बनाती है। दोनों फोन को IP68 की रेटिंग दी गई जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से भी सुरक्षा प्रदान करेगी।
डिस्प्ले- iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है तो वहीं Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
Advertisement
चिप और ओएस- दोनों आईफोन में नई A20 Pro चिप लगाई गई है। ऐप्पल का कहना है यह AI के लिए किसी भी स्मार्टफोन में लगी सबसे बेस्ट चिप है। इसी के साथ दोनों iOS 27 के साथ लॉन्च हुए हैं। ऐप्पल ने फोन में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए वेपर चैंबर लगाया है जो iPhone 17 Pro में लगाए गए वेपर चैंबर की तुलना में तीन गुना बड़ा है। आईफोन 18 सीरीज में इस बार डायनैमिक आईलैंड में बदलाव करते हुए इसे छोटा कर दिया है।
कैमरा - कैमरा पर गौर करें तो दोनों आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें 48 MP का वेरिएबल अपर्चर वाला मेन फ्यूजन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्र वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Advertisement
बैटरी- ऐप्पल के अनुसार iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और Pro Max में 45 घंटे तक तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा।
कीमत और उपलब्धता
iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों 256 GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुए हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। भारत में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे और सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।