Apple Event 2026 Live: इंतजार हुआ खत्म, ऐप्पल ने फोल्डेबल आईफोन से हटाया पर्दा, लॉन्च हुआ अब तक का सबसे महंगा iPhone Duo, कीमत 4 लाख के पार

Apple Event 2026 Live: ऐपल इवेंट 2026 के 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बाद सीईओ जॉन टर्नस ने दुनिया के सामने फोल्डेबल आईफोन को iPhone Duo के नाम से लॉन्च किया। इसी के साथ फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च का इंतज़ार खत्म हुआ।

iphone duo
iphone duo | Image: apple , republic

Apple Event 2026 Live: ऐपल इवेंट 2026 के 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बाद सीईओ जॉन टर्नस ने दुनिया के सामने फोल्डेबल आईफोन को iPhone Duo के नाम से लॉन्च किया। इसी के साथ फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च का इंतज़ार खत्म हुआ। बता दें कि ये ऐप्पल का अभी तक का सबसे महंगा आईफोन है। 

सबसे पतला और सबसे बड़े डिस्प्ले वाला iPhone

इस फोल्डेबल आईफोन डुओ को खोलने पर यह अब तक का सबसे पतला iPhone बन जाता है। इसके साथ ही यह सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला आईफोन भी है जिसमें 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। ऐप्पल के अनुसार इसमें एक खास नैनो-टेक्सचर फ़िनिश है जो चमक और रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे एक मैट सतह बनती है जो फोल्ड होने पर क्रीज़ (मोड़ के निशान) को कम दिखाती है। iPhone Duo स्टार व्हाइट और नाइट स्काई जैसे 2 दो शानदार कलर्स में लॉन्च हुआ है। 

ऐप्पल ने बताया है कि इसके हिंज को 100 से ज़्यादा पार्ट्स से बनाया गया है ताकि खुलने और बंद होने की प्रक्रिया को ठीक से कंट्रोल किया जा सके और डिस्प्ले के बीच के हिस्से को सपोर्ट मिल सके, जिससे इसे इस्तेमाल करने में स्मूद और अच्छा अनुभव मिलता है।

Uploaded image

ऐप्पल ने बताया है कि iPhone Duo को इनोवेटिव हार्डवेयर डिज़ाइन और सटीक हिंज के साथ लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही यह बंद होने पर एक कॉम्पैक्ट आईफोन बन जाता है जो जेब में आसानी से आ जाता है। 

Advertisement

iPhone Duo की फ्रंट और बैक दोनों साइड Ceramic Shield से लेस है जो इसे एक मजबूती प्रदान करेगी। iPhone Duo को IP68 की रेटिंग दी गई जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से भी सुरक्षा प्रदान करेगी।  साल के आखिर में iPhone Duo USB-C वाली Apple Pencil को सपोर्ट करेगा। 

2 ऐप्स एक साथ चला सकेंगे 

iPhone Duo लेटेस्ट iOS 27 पर चलेगा। लेकिन फोल्डेबल आईफोन में पहली बार ऐप्पल ने 'स्प्लिट व्यू' का शानदार फीचर दिया है। इससे यूज़र्स पहली बार iPhone पर दो ऐप्स को अलग-अलग स्क्रीन पर खोलकर 2 ऐप्स एक साथ चला सकेंगे। 

Advertisement

A20 Pro चिप 

iPhone Duo में A20 Pro की चिप लगाई है। इस फोल्डेबल आईफोन में कस्टम-डिज़ाइन किए गए वेपर चैंबर लगाया गया है जो हीटिंग की समस्या को रोकने का कम करेगा। 

एडवांस्ड कैमरा सिस्टम  

iPhone Duo में डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगाया गया है। तो वहीं 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

बैटरी 

iPhone Duo में डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर के साथ एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम है जो प्रो परफॉर्मेंस और पूरे दिन चलने वाली शानदार बैटरी लाइफ देता है। ऐप्पल के अनुसार इनर डिस्प्ले के साथ 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक और आउटर डिस्प्ले मेंन 44 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। 

कीमत और उपलब्धता 

iPhone Duo के 256 GB वेरिएंट की कीमत 2,99,900, 512 GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1 TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये और 2 TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है। आईफोन डुओ के प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि भरत में सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हुए भारत में लॉन्च, मिलेगी अब तक की सबसे बेस्ट A20 Pro चिप, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत और सेल डेट तक सब कुछ

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड