Hyundai Grand i10 NIOS का नया Vibe एडिशन हुआ लॉन्च, डैशकैम और नए कलर के साथ इंटीरियर में भी मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, जानिए कीमत
Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी मशहूर हैचबैक Hyundai Grand i10 NIOS का नया Vibe एडिशन लॉन्च कर दिया है। नए कलर के साथ ही गाड़ी के डिजाइन में भी कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी मशहूर हैचबैक Hyundai Grand i10 NIOS का नया Vibe एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने पहली बार इस सेगमेंट में डैशकैम लगा दिया है। नए कलर के साथ ही गाड़ी के डिजाइन में भी कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Grand i10 NIOS के नए फीचर्स
हुंडई की Grand i10 NIOS के Vibe एडिशन को नए Titan Grey Matte रंग के साथ पेश किया गया है। यह नया कलर काफी आकर्षित है जो काफी अच्छी Vibe भी देगा। इसमें काले रंग में अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इस नए वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स भी मिलते हैं।
तो वहीं इंटीरियर की बात करें तो हुंडई Grand i10 NIOS से कंपनी पहली बार इस सेगमेंट में डैशकैम (DVR) देगी। इस Dashcam में ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी और इवेंट रिकॉर्डिंग, छुट्टियों की रिकॉर्डिंग के साथ फोटो खींचना जैसे कई तरह के रिकॉर्डिंग मोड शामिल हैं। इसके अलावा डैशकैम की मदद से यूजर्स एक खास ऐप के ज़रिए सीधे अपने मोबाइल पर On Demand Video भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटीरियर में रेड और ब्लैक कलर का मिक्स्चर है। कंपनी ने इसके स्टीयरिंग व्हील में चमड़े का इस्तेमाल किया है। इसमें पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की (Smart Key) भी लगाई गई है। नई ग्रांड आई10 Nios में 8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो भी दिया गया है जो Android Auto और Apple CarPlay पर काम करता है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और पीछे के AC वेंट्स भी दिए गए हैं।
Advertisement
Hyundai Grand i10 NIOS की कीमत
Hyundai Grand i10 NIOS Sportz VIBE, Sportz (O) VIBE एडिशन के साथ Astra जैसे 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध रहेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7,09,400 रुपये से शुरू होकर 8,02,600 रुपये तक जाती है।
Hyundai Grand i10 NIOS 1.2 l Kappa Petrol – Variants & Pricing (Ex-showroom INR) | ||
Variant | Transmission | Price |
Sportz VIBE edition | MT | 7,09,400 |
AMT | 7,61,400 | |
Sportz (O) VIBE edition | AMT | 7,73,400 |
Asta | MT | 7,50,700 |
AMT | 8,02,600 | |